BJP V/S Shivsena: संजय राउत का करारा तंज- आप हमें ED की कमान दो, हम आपको फड़नवीस का भी वोट दिला देंगे

Published : Jun 12, 2022, 04:23 PM IST
BJP V/S Shivsena: संजय राउत का करारा तंज- आप हमें ED की कमान दो, हम आपको फड़नवीस का भी वोट दिला देंगे

सार

बात अगर बीजेपी (BJP) पर हमले की हो तो शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay raut) कोई मौका नहीं चूकते हैं। उन्होंने फिर से अपने ही अंदाज में भाजपा पर तंज कसा है।  

मुंबई. शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को भाजपा पर फिर निशाना साधा। राउत ने कहा कि इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट की कमान उनकी पार्टी को मिले तो भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस भी सेना के लिए वोट देते नजर आएंगे। उनका यह बयान तब आया है जब शिवसेना के राज्यसभा प्रत्याशी संजय पवार चुनाव हार गए हैं। महाराष्ट्र की इस सीट पर बीजेपी-शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर थी लेकिन पवार चुनाव नहीं जीत पाए।

माना जा रहा है कि बीजेपी को यह सीट जिताने में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस का बड़ा हाथ है। इस मुकाबले में बीजेपी की ओर से नामित धनंजय मधिक ने शिवसेना के संजय पवार को हरा दिया। संजय राउत का यह बयान इसी की जवाब है लेकिन उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में सामने रखा और बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर भी इनडायरेक्ट हमला किया। चुनाव से पहले भी संजय राउत ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया था कि वे चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का सहारा ले रही है और वोटर्स को अपने पक्ष में कर रही है।

छोटी पार्टियों की बड़ी भूमिका
महाराष्ट्र की इस सीट में बीजेपी की जीत में छोटी व स्वतंत्र पार्टियों ने बड़ी भूमिका निभाई है। कुछ पार्टियों ने शिवसेना को वादा किया था लेकिन बीजेपी को वोट दिया। इसी को आधार बनाकर संजय राउत  ने कहा कि ईडी की कमान शिवसेना को मिले तो देवेंद्र फड़नवीस भी सेनाको वोट देंगे। चुनाव के दौरान पोल पैनल पर दबाव बनाने की शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई थी। राउत ने कहा कि कुछ घोड़ों को बिक्री के लिए मैदान में उतारा गया और बड़ी कीमत देकर खरीदा गया। इस बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि वे सिर्फ अपनी फीलिंग्स बता रहे हैं और जिन्होंने हमें वोट न देकर बीजेपी को चुना, वे जानते हैं कि हम क्या बात कर रहे हैं।

राउत ने पहले क्या कहा था
इससे पहले संजय राउत ने कहा कि था कि बहुजन विकास अघाड़ी के तीन विधायक, एक इंडीपेंडेंट एमएलए, स्वाभिमानी पक्ष एमएलए देवेंद्र भयूर और पीडब्ल्यूपी विधायक श्यासुंदर शिंदे ने सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी को वोट नहीं दिया है। जबकि उन्होंने वोटे देने के लिए सहमति दी थी। शिवसेना नेता ने कहा कि उन्होंने इस पर ध्यान दिया है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, संजय पवार की हार से खुश नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें

कौन है प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद पंप, जिसने बच्चों को आगे कर बरसाए पत्थर
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Guwahati Hotel Shooting PHOTOS: एक लीज विवाद में 5 कत्ल! आखिर होटल में उस रात क्या हुआ?
Top 10 News: 17 कैदी फरार, Cyclone Arnab का खतरा...देश-दुनिया में आज क्या बड़ा होने वाला?