28 अगस्त 2024 की खबरें: चंपई सोरेन ने छोड़ दी JMM की सदस्यता, 30 को थामेंगे कमल

Published : Aug 28, 2024, 06:50 AM ISTUpdated : Aug 28, 2024, 10:47 PM IST
thumbnail

सार

एशियानेट न्यूज पोर्टल पर पढ़ें 28 अगस्त 2024 की देश विदेश की प्रमुख और बड़ी खबरें और जानिए ताजा अपडेट्स सिर्फ एक क्लिक में…

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भाग लेने वाले हमारे दल को शुभकामनाएं देते हैं। हर एथलीट का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर कोई उनकी सफलता के लिए उत्साहित है।"
  • नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, "आज 44वें प्रगति संवाद की अध्यक्षता की। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 76,500 करोड़ रुपए की लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। अमृत 2.0, जल जीवन मिशन, मिशन अमृत सरोवर आदि पर ध्यान केंद्रित किया गया।"
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दी है। इसी अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या हुई थी।
  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।
  • चुनाव आयोग ने हरियाणा भाजपा द्वारा X पर शेयर किए गए एक वीडियो को गंभीरता से लिया है। चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए इस वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल किया गया है। चुनाव आयोग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 29.08.24 (शाम 6 बजे) तक जवाब देना है।
  • बंगाल बंद पर भड़कीं ममता, बोलीं- भाजपा झूठी पार्टी।
  • बंगाल में बीजेपी के बंद के खिलाफ जनहित याचिका, कोलकाता HC ने सुनवाई से किया इनकार।
  • भारत में 2021-22 के बीच वायु प्रदूषण कम हुआ, 20 फीसदी की गिरावट, शिकागो यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट
  • नबन्ना प्रोटेस्ट का नेतृत्व कर रहे सयान लाहिड़ी हिरासत में, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हुगली में रेलवे ट्रैक किया जाम।
  • बंगाल में BJP स्टेट प्रेसिडेंट सुकांत मजूमदार ने की छात्रों को रिहा करने की मांग, राज्यपाल को लिखा पत्र।
  • पश्चिम बंगाल के जूनियर्स डॉक्टरों की कोलकाता में आज बड़ी रैली
  • मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में 30 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
  • पीएम मोदी आज पंजाब समेत अन्य राज्यों में NHAI प्रोजेक्ट्स पर करेंगे चर्चा
  • कोलकाता में भाजपा का आज बंद का ऐलान, 5000 पुलिसकर्मी तैनात
  • राउज कोचिंग सेंटर में फिर से क्लास शुरू करने की मांग पर आज HC करेगा सुनवाई 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके