आईने में नहीं दिखता इमरान खान की पत्नी का चेहरा, लोगों ने कहा वो हैं 'पीरनी'

Published : Sep 29, 2019, 01:29 PM ISTUpdated : Sep 29, 2019, 01:55 PM IST
आईने में नहीं दिखता इमरान खान की पत्नी का चेहरा, लोगों ने कहा वो हैं 'पीरनी'

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमारन खान एक रंगीन मिजाज़ शख्स हैं। इमारन ने तीन शादियां की हैं साथ ही बहुत सी अभेनेत्रियों से उनके अफेयर के भी चर्चे रहे हैं। पर इसय समय उनकी तीसरी पत्नी के भूतिया होने की खबरें चर्चा हैं। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा बुशरा बीबी की तस्वीर आईने में नहीं दिखती। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक व्यक्ति ने यह दावा किया है। यह खबर सुनकर हर कोई दंग है।

 पाकिस्तान के कैपिटल टीवी ने पाकिस्तान की खातून-ए-अव्वल (फर्स्ट लेडी ) को लेकर दावा किया है। पाकिस्तान में कई लोगों को मानना है कि वह (पीरनी यानी देवी) हैं, जिसके पास हजारों शक्तियां हैं। इमारन खान की शादी के वक्त भी ऐसी ही खबरें सामने आई थीं। बुशरा बीबी पाकिस्तान के मुस्लिम समाज में बहुत प्रसिद्ध हैं वह लोगों का इलाज करती हैं और उन्हें लोग दैवीय शक्तियों वाली बताते हैं।  

हाल में खबरें थीं जब न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में हिस्सा लेने से पहले इमरान खान ने अपनी पत्नी के साथ उमरा किया। वह काबा गए थे। वहां की फोटोज में बुशरा बीबी सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी हुई नजर आईं। वह इमरान खान की पहली ऐसी पत्नी हैं जो मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार बुर्का और पर्दा करती हैं।

बुशरा बीबी के बहुत से भक्त हैं जो मानते हैं कि वह आध्यात्मिक ताकतों वाली महिला हैं। वो उन्हें बुशरा बीबी, पीरनी या बीबी पाक दामन के नाम से बुलाते हैं। बीबी आध्यात्मिक काउंसलर भी हैं। वह इस्लामिक कानूनों का सख्ती से पालन करती हैं। लोगों का मानना है कि वह किसी की भी किस्मत बदल देती हैं। इसलिए इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने के लिए उनसे शादी की। इमरान बुशरा के पास आध्यात्मिक ज्ञान लेने जाते थे।

बुशरा एक आध्यात्मिक गुरू हैं। उन्होंने इमरान खान के सत्ता में आने से छह महीने पहले ही उनसे निकाह किया था। बुशरा से इमरान की पहली मुलाकात साल 2015 में लोधरन में एनए-154 सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले हुई थी। इमरान बुशरा के पास आध्यात्मिक ज्ञान लेने जाते थे। पांच बच्चों की मां बुशरा इन भूतियां कहानियों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। इमरान की शादी के समय खबरें थी कि इमरान ने हवेली के अंदर शादी रचाई जहां जानवरों की बली दी गई। शादी के बाद भी दोनों अजीब अंधविश्वासों में विश्वास करते हैं, और पूजा करते हैं। किसी रहस्यमय देवता की पूजा करते हैं। 

आपको बता दें कि इमरान खान ने पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं। जेमिमा और इमरान के बीच साल 2004 में तलाक हो गया था। दोनों की तस्वीरें हमेशा सुर्खियों में रहती थीं। 

इसके बाद 2014 में इमरान ने टीवी एंकर रेहम खान से दूसरी शादी की थी। रेहम की खूबसूरती की चर्चा भी काफी गर्म रहीं। रेहम को पर्दा न करने पर भी जमकर ट्रोल किया गया था। पर अफसोस दोनों की शादी केवल 10 महीने चली थी। रेहम ने जल्द इमरान से तलाक ले लिया और बहुत से गंभीर आरोप भी लगाए। अब इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी अपनी शक्तियों और अजीब रहस्यों के कारण चर्चा में रहती हैं। 


 

PREV

Recommended Stories

वंदे मातरम् की आवाज से क्यों डर गई कांग्रेस? संसद में PM मोदी ने खोला इतिहास का काला चिट्ठा
वंदे मातरम: हिंदी या बंगाली में नहीं इस भाषा में लिखा गया था राष्ट्रीय गीत, कम लोग जानते हैं सच