आईटी सर्वे: द BBC क्वेश्वन-तीसरे दिन भी दफ्तरों में आयकर टीम मौजूद, जल्द होगा कोई बड़ा खुलासा

Published : Feb 16, 2023, 12:11 PM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 12:12 PM IST
bbc

सार

PM मोदी पर बनाई डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन को लेकर विवादों में घिरे BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर की 14 फरवरी से शुरू हुआ सर्वे ऑपरेशन तीसरे दिन यानी 15 फरवरी को भी जारी रहा।

नई दिल्ली. PM मोदी पर बनाई डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन को लेकर विवादों में घिरे BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर की 14 फरवरी से शुरू हुआ सर्वे ऑपरेशन तीसरे दिन यानी 15 फरवरी को भी जारी रहा। सूत्रों के अनुसार, भारत में बीबीसी के कार्यालयों में 10 सीनियर अधिकारी पहले ही दिन से मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग जल्द इस संबंध में कोई बड़ा खुलासा करेगा।

बीबीसी पर जानबूझकर मुनाफे का पैसा डायवर्ट करने का आरोप है। इन्हीं की जांच करने के लिए ये सर्वे हो रहा है। इंडिया टुडे ने दावा किया है कि मुंबई के सांताक्रूज में बीबीसी के कार्यालय में आईटी अधिकारी तीसरे दिन दिन भी अंदर मौजूद हैं और अकाउंट्स का आकलन चल रहा है। सर्वे टीम फाइनेंसियल ट्रांजिक्शन, कंपनी के स्ट्रक्चर और न्यूज कंपनी के बारे में अन्य डिटेल्स पर जवाब मांग रही है। सबूत जुटाने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से डेटा कॉपी किया जा रहा है।

सर्वे टीम ने बीबीसी के संपादकों को एक लेटर शेयर किया था, जिसमें कहा गया कि उन्हें तीन दिनों के लिए सर्वे करने की अनुमति है। इस बीच बीबीसी के सभी कर्मचारियों को अगली सूचना तक वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है।

इंटरनेशनल टैक्सेशन और बीबीसी की सहायक कंपनियों के ट्रांसफर प्राइसिंग की जांच करने के लिए आईटी टीम मंगलवार को दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी कार्यालयों में पहुंची थी। कहा जा रहा है ब्रॉडकास्टर को नोटिस दिया गया था, लेकिन उसका उल्लंघन किया गया। कंपनी ने अपने मुनाफे को महत्वपूर्ण रूप से डायवर्ट किया था। छापे के दौरान कर्मचारियों के फोन जब्त कर उनके लैपटॉप स्कैन किए गए और मॉर्निंग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को घर जाने को कहा गया था। सर्वे के दौरान टीम का बीबीसी की शेल कंपनी, फंड ट्रांसफर और फॉरेन ट्रांसफर सहित कर्मचारियों के सिस्टम पर फोकस है।

बता दें कि सर्वे को लेकर पॉलिटिक्स भी गहराई हुई है। विपक्ष जहां इसे प्रेस की आजादी पर हमला बता रही है, वहीं सरकार इस कार्यवाही को जायज ठहरा रही है। 

( तस्वीर-हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के केजी मार्ग पर 15 फरवरी को कर चोरी की जांच के तहत आयकर विभाग के सर्वेक्षण अभियान के बीच बीबीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया)

BBC के भारत स्थित दफ्तरों पर पड़े आयकर के छापे की गूंज दुनिया के तमाम देशों में सुनाई दी है। अमेरिका में पाकिस्तानी समाचार संगठन ARY न्यूज के वाशिंगटन डीसी रिपोर्टर ने जहांजेब अली ने जब इस बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस से सवाल किया था, तब उन्होंने जवाब दिया था-हम भारतीय अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बीबीसी कार्यालयों में सर्च के बारे में जानते हैं। इसकी जानकारी आपको भारतीय अधिकारियों से ही मिल सकती है। प्राइस ने कहा कि अमेरिका दुनियाभर में फ्री प्रेस के महत्व का सपोर्ट करता है। उन्होंने कहा था-"हम अभिव्यक्त की स्वतंत्रता और धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता को मानवाधिकारों के रूप में उजागर करना जारी रखते हैं, जो दुनियाभर में लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देता है। इसी ने अमेरिका में लोकतंत्र को मजबूत किया है और भारत को मजबूत किया है।" क्लिक करके पढ़ें डिटेल्स...

यह भी पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदार भारतीय मूल की निक्की रंधावा ने किया 'समाजवाद' को उखाड़ फेंकने का आह्वान

तेलंगाना सचिवालय की बिल्डिंग से छिड़ा विवाद, BJP बोली-सरकार बनी, तो ताजमहल नुमा मकबरे को गिरा देंगे, ओवैसी भड़के

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके