पंजाब BJY का विरोध: 1984 के सिख दंगों के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, लुधियाना में चिपकाया पोस्टर

Published : Jan 11, 2023, 10:56 AM ISTUpdated : Jan 11, 2023, 02:14 PM IST
पंजाब BJY का विरोध: 1984 के सिख दंगों के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, लुधियाना में चिपकाया पोस्टर

सार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी यात्रा के पंजाब फेज की शुरुआत से पहले यहां सरहिंद में लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib). कांग्रेस की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। यहां तक कि उन्होंने जोर देकर कहा कि 'भारत-भाईचारे, एकता और सम्मान' के लिए खड़ा है और इसीलिए उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' सफल रही है। राहुल गांधी यात्रा के पंजाब फेज की शुरुआत से पहले यहां सरहिंद में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इधर, भारत जोड़ो यात्रा के लुधियाना जाने से पहले राहुल गांधी के खिलाफ ज़िला कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर चिपकाया गया। इसमें 1984 के दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया गया। SHO संजीव कपूर ने बताया, "तथ्यों की जांच के बाद मामले की जानकारी दी जाएगी।" पढ़िए पूरी डिटेल्स...

pic.twitter.com/zI7oz0Cmy7


राहुल गांधी ने कहा-देश में नफरत का माहौल फैला दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग देश को बांट रहे हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक भाषा को दूसरी भाषा के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं और उन्होंने देश का माहौल खराब किया है। इसलिए हमने सोचा कि देश को एक और रास्ता दिखाने की जरूरत है, जो प्रेम, एकता और भाईचारे का हो, इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा को जबरदस्त जन प्रतिक्रिया मिली है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के साथ बेहतर हुई है। 

राहुल गांधी ने कहा-वह (भाजपा) एक जात को दूसरी जात से, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं और देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमने सोचा देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा।

यात्रा में गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य शामिल थे।

गांधी परिवार के वंशज यानी राहुल गांधी ने इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। उन्होंने पूजा स्थल पर पगड़ी पहनी और आधी बाजू की टी-शर्ट पहनी।

pic.twitter.com/Gq2ddu2sKy

pic.twitter.com/MxysCZ3Lju

यह भी पढ़ें
क्या पांडवों ने कभी GST और नोटबंदी लागू की? राहुल गांधी ने दिया गजब उदाहरण, RSS को आधुनिक कौरव बताया, VIDEO
PM मोदी 12 जनवरी को कर्नाटक के हुबली में 26th नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे, 30 हजार युवा होंगे शामिल

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज
गोवा नाइटक्लब आग: 23 मौतें, 50 घायल-क्या यह सिर्फ हादसा था या जानबूझकर अनदेखी?