वोट चोरी के आरोपों से घिरे चुनाव आयोग पर विपक्ष करेगा एक और वार, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का लाएगा प्रस्ताव

Published : Aug 18, 2025, 06:57 PM IST
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

सार

Vote Theft row: वोट चोरी के आरोपों पर टकराव के बीच INDIA Bloc विपक्ष Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar को हटाने के लिए Removal Motion लाने पर विचार कर रहा है। राहुल गांधी के Vote Chori बयान पर CEC का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर साधा निशाना।

Vote Theft row: वोट फ्रॉड के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के बीच टकराव तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ग्यानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को हटाने के लिए रिमूवल मोशन लाने पर विचार कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट जज जैसी है मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया

CEC को हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट जज (Supreme Court Judge) जैसी होती है। यानी, यह प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से पारित होना चाहिए और इसके लिए Proved Misbehaviour or Incapacity आधार माना जाता है। हालांकि, विपक्ष के पास संख्याबल की कमी है इसलिए इसे प्रेशर टैक्टिक माना जा रहा है।

CEC का पलटवार: वोट चोरी कहना संविधान का अपमान

राहुल गांधी के वोट चोरी बयान पर चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि इस तरह के शब्द संविधान (Constitution) का अपमान हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग किसी भी पार्टी के खिलाफ या पक्ष में नहीं है। हर पार्टी हमारे लिए समान है। उन्होंने दावा किया कि 1 करोड़ से अधिक अधिकारी, 10 लाख बूथ-लेवल एजेंट और 20 लाख से ज्यादा पोलिंग एजेंट एक चुनाव में काम करते हैं। इतने पारदर्शी प्रोसेस में कोई वोट कैसे चुरा सकता है? जब सबूत मांगे गए तो विपक्ष ने कुछ नहीं दिया।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

राहुल गांधी ने हाल ही में कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा (Mahadevapura Assembly) में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने अब बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है जो 20 जिलों में 1,300 किमी की दूरी तय करेगी। कांग्रेस और राजद (RJD) ने बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन (Special Intensive Revision) को कोर्ट में चुनौती दी है और बीजेपी पर चुनाव आयोग से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

CEC ने कहा-Affidavit दो या माफी मांगो

ग्यानेश कुमार ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि या तो हलफनामा (Affidavit) दें और साबित करें, या पूरे देश से माफी मांगें। तीसरा कोई विकल्प नहीं है।

विपक्ष का आरोप: BJP प्रवक्ता की तरह बोले CEC

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन (Syed Naseer Hussain) ने कहा, "CEC बीजेपी प्रवक्ता की तरह बोले हैं। हम संसदीय लोकतंत्र में हर विकल्प का इस्तेमाल करेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?