
INDIA unity for Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के गिरते स्वास्थ्य से चिंतित INDIA ब्लॉक ने बड़े विरोध प्रदर्शन की स्ट्रेटेजी तैयार की है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है लेकिन बीजेपी सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों उनको बाहर आने से रोक रही है। इंडिया ब्लॉक, केजरीवाल के समर्थन में जंतर-मंतर पर रैली करेगा। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्हें मारने की साजिश का आरोप लगा रही है। आप ने आरोप लगाया कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 26 बार गिरा था। इंडिया गठबंधन ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार, अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
जंतर-मंतर पर रैली की आम आदमी पार्टी ने दी जानकारी
आप ने 30 जुलाई को होने वाली रैली के बारे में गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल के गिरते स्वास्थ्य का मुद्दा उठाने के लिए इंडिया ब्लॉक 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली करेगा। रैली में इंडिया ब्लॉक के बड़े नेताओं का जंतर-मंतर पर जुटान होगा।
21 मार्च को ईडी ने किया था केजरीवाल को अरेस्ट
केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, ईडी की गिरफ्तारी की संभावना दिखते ही सीबीआई ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया। अरविंद केजरीवाल, तिहाड़ जेल में बंद हैं।
अरविंद केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी 8 अगस्त तक बढ़ी
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी को 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने फिलहाल दिल्ली आबकारी नीति केस में अरेस्ट किया था। इस केस में ईडी और सीबीआई दोनों केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:
जानें अब क्या होगा Rashtrapati Bhavan में मौजूद दरबार हॉल-अशोक हॉल का New Name
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.