'जब धरती से जुड़ेंगे, तभी तो आसमान में उड़ेंगे' पढ़ें पीएम मोदी के भाषण के 10 शानदार कोट्स

Published : Aug 15, 2022, 10:59 AM ISTUpdated : Aug 15, 2022, 11:56 AM IST
'जब धरती से जुड़ेंगे, तभी तो आसमान में उड़ेंगे' पढ़ें पीएम मोदी के भाषण के 10 शानदार कोट्स

सार

देश भर में आजादी के 75 साल के जश्न को आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। यह मार्च 2021 में शुरू हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया है। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया है। पीएम ने अपने भाषण के दौरान कई बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत, लोकतंत्र की जननी, जिसने लूटा है, उन्हें लौटाना होगा, डिजिटल क्रांति जैसे कोट्स का इस्तेमाल किया है। पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के अलावा जय अनुसंधान भी जोड़ा है, नये भारत की तस्वीर दिखाएगा। आईए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण के 10 जरूरी कोट्स क्या हैं...

1. क्रांतिकारियों को किया याद
पीएम नरेंद्र मोदी ने लालकिले से भाषण के दौरान कहा कि हमें उन वीर सपूतों को याद रखना चाहिए, जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान अपने प्राण न्योछावर किए। पीएम ने बापू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब अंबेडकर, वीर सावरकर सहित अनगिनत क्रांतिकारियों को याद किया। 

2. भारत लोकतंत्र की जननी
पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि आजादी के 75 सालों में भारत ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ ही लोकतंत्र की जननी है। हमने 75 साल के सफर में कुछ दुख देखे तो कुछ खुशियों के पल भी सामने आए। हमने प्राकृतिक आपदाएं, युद्ध भी झेले लेकिन लेकिन सब पर विजय पाई।

3. अनेकता में एकता की शक्ति
पीएम मोदी ने कहा कि हमने 75 साल के इतिहास में बहुत कुछ देखा है लेकिन देश की अनेकता में एकता की शक्ति के दम पर हम आगे बढ़ते रहे। आज भी हमारी यह शक्ति दुनिया भर को आश्चर्यचकित करती है। हमें अनेकता में एकता की शक्ति को बनाए रखना है।

4. जनता कर्फ्यू की चर्चा
पीएम मोदी ने अनेकता में एकता की चर्चा करते हुए कहा कि हमने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया तो देश भर के लोगों ने साथ दिया। कोरोना वारियर्स के सम्मान में सभी लोगों ने ताली-थाली बजाकर एकता दिखाई। जब दुनिया यह सोच रही थी कि वैक्सीन कहां मिलेगी, तब क 200 करोड़ भारतीयों ने टीका लगवा लिया था। 

5. पंचप्राण पर होगा फोकस
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम पंच प्राण पर फोकस करेंगे। पहला, हमें बड़ा लक्ष्य लेकर चलना होगा। दूसरा, सभी दिक्कतों को दूर करना होगा। तीसरा, हमें अपनी विरासत पर गर्व करना होगा। चौथा, हमें एकता की शक्ति पर भरोसा करना होगा। पांचवां, हमें नागरिक कर्तव्यों को ठीक से अमल में लाना होगा। 

6. नारी शक्ति का हो सम्मान
पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि हमें भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नारियों का सम्मान करना सीखना होगा। घर में भी बेटे-बेटी के बीच फर्क को मिटाना होगा। आज भारत की नारी शक्ति हर सेक्टर में मौजूद हैं। हमें हर हाल जेंडर इक्वैलिटी के बारे में सीखना होगा और उसी तरह व्यवहार करना होगा। 

7. जब धरती से जुड़ेंगे, तभी तो उडेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने हेरिटेज को बचाना है। अपनी विरासत, संस्कृति का पोषण करना है। पीएम ने कहा कि जब हम धरती से जुड़ेंगे तभी तो आसमान में उड़ेंगे। कहा कि देश को अपनी पुरानी परंपराओं के साथ ही आगे बढ़ना होगा तभी विकास संभव हो सकता है। 

8. संसाधनों का सदुपयोग करना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से कहा कि हमें अपनी मानव संसाधन क्षमता के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का भरपूर उपयोग करना होगा। पीएम ने कहा कि हमने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। प्राइवेट सेक्टर भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह देश की प्रगति का माध्यम बनेगा।

9. जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक नया नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा और अब वक्त है कि इसमें जय अनुसंधान भी जोड़ा जाए। कहा कि यह नये भारत का प्रतिमान गढ़ेगा।

10. परिवारवाद की राजनीति देश के लिए नहीं 
पीएम मोदी ने भाषण के दौरान परिवारवाद, भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार से होने वाले नुकसान की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति कभी भी देश के लिए नहीं होती। यह सिर्फ परिवार के लिए होती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लोग नफरत तो करते हैं लेकिन भ्रष्टाचारियों को महिमामंडित भी किया जाता है। इसे बदलना होगा।

यह भी पढ़ें

2014 से 2022 तक...9 PHOTOS में देखें नरेंद्र मोदी की रंग-बिरंगी पगड़ी, जानें पीएम ने इस बार क्या पहना
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा