भारत में कोरोना से अब तक 3 लाख लोगों ने गंवाई जान, अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा देश बना

Published : May 23, 2021, 10:00 PM IST
भारत में कोरोना से अब तक 3 लाख लोगों ने गंवाई जान, अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा देश बना

सार

भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश में महामारी से अब तक 3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना से इतनी मौतों वाला तीसरा देश बन गया। 

नई दिल्ली. भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश में महामारी से अब तक 3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना से इतनी मौतों वाला तीसरा देश बन गया। 

तीन सबसे संक्रमित देशों में कितने लोगों की हुई मौत

देश   मौतें
अमेरिका5,89,703
ब्राजील448,208 
भारत303355


भारत में हर रोज हो रही 4000 लोगों की मौत
भारत में कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हुई है। यहां अप्रैल से हर रोज 3000-4000 लोगों की मौत हो रही है। हालांकि, पिछले दिनों में केसों में कुछ कमी देखी गई है। हालांकि, मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आई है। 

देश में कोरोना की पहली लहर में मौतों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में करीब साढ़े 6 महीने लगे थे। लेकिन पिछले एक महीने में भारत में एक लाख लोगों की मौत हुई है। देश में ऑक्सीजन और बेड की कमी के चलते अप्रैल-मई में लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 

पिछले 24 घंटे में  2.4 लाख केस सामने आए
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.4 लाख केस सामने आए हैं। अब तक देश में कोरोना से 2,65,30,132 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3,736 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 3 लाख 54 हजार 825 लोग ठीक हुए हैं। 

दिल्ली में 2000 कम केस सामने आए
दिल्ली से कोरोना को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। यहां रविवार को 1649 केस सामने आए हैं। 30 मार्च के बाद यह सबसे कम केस हैं. उस दिन दिल्ली में 992 लोग संक्रमित मिले थे। इस दौरान 189 मरीजों की मौत भी हो गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी लगातार कम हो रहा है। अब यह 2.42% हो गया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

West Bengal Election 2026: 'सिंघम' IPS विवाद के बाद ADM हटे, BDO ट्रांसफर-बड़े उलटफेर से बवाल
Top 10 Morning News: देश-दुनिया में बड़ा भूचाल लाने वाली सुबह की 10 बड़ी खबरों के ताजा अपडेट