200 करोड़ वैक्सीनेशन पर PM मोदी ने कोविन टीम की तारीफ में लिखा लेटर, यह देश के लिए यादगार बना दिया

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत में वैक्सीन डोज 200 करोड़ को पार कर चुका है। इनमें सेकंड और प्री-कॉशन डोज भी शामिल हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कोविन टीम की तारीफ करते हुए एक लेटर लिखा है। पढ़िए क्या बोले मोदी...
 

Amitabh Budholiya | Published : Jul 20, 2022 4:40 AM IST / Updated: Jul 20 2022, 10:11 AM IST

नई दिल्ली. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान(Nationwide Vaccination Drive) के तहत भारत ने रिकॉर्ड 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगा दी हैं।  इनमें सेकंड और प्री-कॉशन डोज भी शामिल हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कोविन टीम की तारीफ करते हुए एक लेटर लिखा है। बता दें कि भारत ने केवल 18 महीनों में 200 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस समय 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त लगाया जा रहा है। पढ़िए PM मोदी ने लेटर में क्या लिखा-

आपकी सक्रिय भागीदारी से, एक बार फिर भारत ने इतिहास रचा है।

Latest Videos

कोविड टीकाकरण की हमारी यात्रा, 16 जनवरी 2021 को आरंभ हुई और 17 जुलाई 2022 को हम एक और महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर पहुंचे। यह देश के लिए एक यादगार दिन बना, क्योंकि इस दिन हमने 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के लक्ष्य को हासिल किया। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक उत्कृष्ट उपलब्धि है।

सदी की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी के दौरान लोगों का जीवन बचाना महत्वपूर्ण है। हमारे टीके लगाने वालों, हेल्थकेयर वर्कर्स, हेल्थकेयर सपोर्ट स्टाफ और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने देशवासियों की सुरक्षा में अहम् भूमिका निभाई है। यह कर्तव्य के प्रति समर्पण और संकट के समय प्रयास की पराकाष्ठा का एक प्रशंसनीय उदाहरण है।

सर्द पहाड़ों से लेकर गर्म रेगिस्तान तक, दूर-दराज के गांवों से लेकर घने जंगलों तक, हमारे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में हर कोई शामिल हुआ, जिसने यह साबित किया कि 'न्यू इंडिया आज अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम को जो गति और व्यापकता भारत ने प्रदान की है, वह शानदार है और यह आप जैसे लोगों के समर्पित प्रयासों से संभव हुआ है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर में भारत के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में योगदान देने के लिए और जीवन रक्षा के इस अहम् अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आपकी सराहना करता हूं।

200 करोड़ वैक्सीन डोज की उपलब्धि, हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और करुणा व सेवा भाव के हमारे संस्कारों को रेखांकित करती है। संकटकाल के दौरान संकल्पों की सिद्धि की भारत की इस गाथा पर आने वाली पीढ़ियों को गर्व होगा।

आपको और आपके परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद!

आपका
(नरेन्द्र मोदी)

भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है
 कोरोना की चौथी लहर के चलते ग्लोबल लेवल पर टेंशन के बीच भारत वैक्सीनेशन के प्रयासों को तेज करने की कोशिश कर रहा है। एशियाई देशों में, जैसे जापान में हाल ही मामलों में बड़ी वृद्धि देखी है, जबकि फ्रांस वैश्विक डैशबोर्ड में टॉप पर रहा है। इस बीच भारत में 200 करोड़ डोज पूरी होना एक बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था- “भारत फिर से इतिहास रचता है! वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय बनाने में योगदान दिया। इसने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।”

https://t.co/K5wc1U6oVM

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: संक्रमण के ग्राफ में फिर से लगातार गिरावट, 15000 नए केस मिले, एक्टिव केस 0.33%
फिटनेस मंत्र: वजन कम करना है तो इन 5 आसान गलतियों से बचें, भरपूर नींद और पानी है चर्बी का दुश्मन

 

Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर