पहले स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI का इस्तेमाल करेंगी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

पहला स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI का प्रदर्शन गुजरात के गांधीनगर में लगाए गए DefExpo 2022 में किया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और भारतीय सेना के महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित  ASMI 9 एमएम का स्वदेशी मशीन पिस्टल है।

Dheerendra Gopal | Published : Oct 20, 2022 5:17 PM IST / Updated: Oct 20 2022, 11:00 PM IST

India first indigenous machine pistol ASMI: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स जल्द ही देश की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल का इस्तेमाल करेगी। पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI को खरीदने का आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय देने जा रहा है। ASMI पिस्टल को डीआरडीओ और भारतीय सेना के इन्फैंट्री स्कूल महू ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस ने इस स्वदेशी पिस्टल का पहले ही सफलतापूर्वक टेस्ट कर लिया है। 

मशीन पिस्टल का DefExpo 2022 में हुआ प्रदर्शन

पहला स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI का प्रदर्शन गुजरात के गांधीनगर में लगाए गए DefExpo 2022 में किया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और भारतीय सेना के महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित  ASMI 9 एमएम का स्वदेशी मशीन पिस्टल है। इसका वजन दो किलो से कम है। इस पिस्टल का सबसे पहली बार प्रदर्शन एक साल पहले 2021 में दिल्ली में आर्मी इनोवेशन इवेंट के दौरान किया गया था।

गृह मंत्रालय की हरी झंडी के बाद होगी खरीदी

स्वदेशी पिस्टल का परीक्षण सफल होने के बाद अब गृह मंत्रालय इसको केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लिए खरीदने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर आपूर्ति के लिए आर्डर दिया जाएगा। हथियार की डिलीवरी की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर पिस्टल के निर्माता लोकेश मशीन लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा कि कांट्रैक्ट साइन होने के छह महीने के भीतर आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। एक पिस्टल की उत्पादन लागत करीब पचास हजार रुपये है। 

सरकार मेक फॉर वर्ल्ड के लिए देगी बढ़ावा

भारत रक्षा उद्योगों के निर्यात को अगले 2025 तक पांच बिलियन यूएस डॉलर करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। सरकार मेक-फॉर-वर्ल्ड के लिए भारतीय रक्षा उद्योगों को आगे बढ़ा रही है। चूंकि, पहले स्वदेशी मशीन पिस्टल में निर्यात की क्षमताएं हैं इसलिए घरेलू आर्डर की आपूर्ति के साथ ही वैश्विक बाजार में अवसरों के लिए रिसर्च कंपनी कर रही है। DefExpo 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत ने इस वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में 8,000 करोड़ रुपये की रक्षा वस्तुओं का निर्यात किया है और 2025 तक 35,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

ASMI की विशेषताएं

स्वदेशी मशीन पिस्टल 9 एमएम के एम्युनिशन को फायर करने वाला सेल्फ लोडेड पिस्टल है। पूरी तरह से ऑटोमेटिक स्वदेशी पिस्टल बट फोल्ड के साथ 382mm लंबी है। यह 612mm तक एक्सटेंडेड है। मशीन पिस्टल एक हार्ड कोटिंग और फाइबर पॉलीमर ग्रिप के साथ एयरक्राफ्ट-ग्रेड मोनोलिथिक बॉडी से बना है। 

यह भी पढ़ें:

Liz Truss resigned: अब दुनिया की निगाहें ऋषि सुनक पर...जानिए कैसे 45 दिनों में बदल गया पासा

लिज ट्रस ने यूके के PM पद से दिया इस्तीफा, सबसे कम दिनों की प्रधानमंत्री के रूप में रहा कार्यकाल

आइए हम स्वच्छ हवा में सांस लें, मिठाई पर अपना पैसा खर्च करें...SC ने पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से किया इनकार

Share this article
click me!