जम्मू-कश्मीर पर यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष का बयान भ्रम फैलाने वाला, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Published : May 28, 2021, 10:13 PM IST
जम्मू-कश्मीर पर यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष का बयान भ्रम फैलाने वाला, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर पाकिस्तान दौरे पर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पाकिस्तान यात्रा के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में और अधिक मजबूती से उठाने के लिए कर्तव्यबद्ध है। 

नई दिल्ली। भारत ने यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष Volkan Bozkir के जम्मू-कश्मीर के संबंध में दिए गए पाकिस्तान के पक्ष में बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का बयान भ्रामक और पूर्वाग्रही है। वरिष्ठ पद पर आसीन व्यक्ति का गरिमा के विपरीत बयान बेहद खेदजनक है।

महासभा के अध्यक्ष ने पाकिस्तान दौरे पर की विवादास्पद टिप्पणी

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष Volkan Bozkir पाकिस्तान दौरे पर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पाकिस्तान यात्रा के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में और अधिक मजबूती से उठाने के लिए कर्तव्यबद्ध है। 

पद की गरिमा को नुकसान पहुंचा रहे अध्यक्ष

भारत ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहाकि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पर पूर्वाग्रही टिप्पणी अस्वीकार्य है। इस टिप्पणी का कोई आधार ही नहीं है। ऐसी टिप्पणियों से पद की गरिमा को अध्यक्ष ने नुकसान पहुंचाया है। निश्चित रूप से यह वैश्विक मंच पर अस्वीकार्य है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला