युद्धविराम तो ठीक! लेकिन पूरा हो गया 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का मकसद

Published : May 10, 2025, 08:16 PM ISTUpdated : May 10, 2025, 08:17 PM IST
india pakistan ceasefire

सार

India-Pakistan Ceasefire: सीजफायर से पहले भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया।

युद्धविराम..। 10 मई, शाम 5 बजे भारत-पाकिस्तान आखिरकार युद्ध विराम पर सहमत हो गए। अच्छी खबर। जंग किसी भी समस्या का हल तो नहीं है लेकिन ये हमने शुरू नहीं किया था। हम कभी भी शुरू नहीं करते लेकिन अगर हमें कोई छेड़ता है, तो हम जवाब भी उसी अंदाज में देते हैं। पहलगाम में क्या हुआ। क्या कुसूर था। धर्म पूछकर कायरों ने हमारे साथ घिनौना कृत्य किया। ऐसा करने से पहले क्या सोचा था। हम चुप रहने वाले वो भारत नहीं हैं।

हमारा देश वसुधैव कुटुंबकम का देश है। हम इंसानियत, जियो और जीने दो पर यकीन करते हैं। इसे हमारी कमजोरी मत समझना। हम इंसानियत में यकीन जरूर रखते हैं लेकिन पहलगाम जैसे कृत्यों को माफ भी नहीं करते हैं। 26 परिवारों को उजाड़ने वाले दरिंदों, तुम्हे सबक मिल गया होगा। घुसकर मार आए। दहाड़ते हुए मार आए। हम संयम दिखाते हैं, लेकिन समय आने पर संहार भी करते हैं। वही किया। 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर डाला। घर में घुस गए। तुम्हारा सिस्टम भी कुछ नहीं कर सका। तुम्हारे डिफेंस सिस्टम को हमने ध्वस्त कर दिया। तुम कायरों की तरह मासूमों को निशाना बनाते रहे और हमने जवाब भी ऐसा दिया कि तुम्हारी सांसें अटक गईं। तुम्हारे झूठ को दुनिया ने देख लिया।

खैर! 7 मई से चल रहा ये युद्ध खत्म हो चुका है, लेकिन उन 26 परिवारों के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने सबसे बड़ी श्रद्धांजलि दे दी है। भारत सरकार, विपक्ष की एकजुटता ने पूरे विश्व में एक मैसेज दिया है कि देश की बात आने पर हम एक हैं। 140 करोड़ भारतीयों का मकसद पूरा। गर्व से कहो भारत माता की जय। आइए जानते हैं 7 मई से 10 मई के बीच भारत का सबसे जबरदस्त एक्शन क्या रहा।

1- पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।

2- इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान और POK में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकी ठिकानों पर कुल 26 मिसाइल अटैक किए।

3- भारत ने अपने क्षेत्र में रहते हुए SCALP क्रूज मिसाइल, AASM Hammer लोडेड बॉम्ब, ब्रम्होस मिसाइल का इस्तेमाल करके आतंकवाद पर करारा प्रहार किया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया।

4- भारत ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए उसके कई शहरों पर ड्रोन स्ट्राइक की। इसने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को बर्बाद करने का काम किया।

5- पाकिस्तान की तरफ से जारी क्रॉस ब्रॉर्डर आर्टिलरी फायरिंग का भारत ने करारा जवाब दिया।

6- भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने इस युद्ध में सबसे जबरदस्त भूमिका निभाई। पाकिस्तान के सभी ड्रोन हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

7- भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विश्व स्तर पर आतंकवाद के सबूत दिखाए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके