ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 102वें स्थान पर, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Published : Oct 16, 2019, 12:56 PM IST
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 102वें स्थान पर, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सार

वैश्विक भूख सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) में भारत के 102वें स्थान पर पहुंच जाने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राजनीति पर कम और बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।  

नई दिल्ली(New Delhi). वैश्विक भूख सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) में भारत के 102वें स्थान पर पहुंच जाने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राजनीति पर कम और बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी: राजनीति पर कम और हमारे बच्चों पर ज्यादा ध्यान दीजिए। वे हमारा भविष्य हैं।"

सिब्बल ने दावा किया, 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत फिसल गया है। 2010 में भारत 95वें स्थान पर था और 2019 में 102वें स्थान पर है। 93 फीसदी बच्चों को न्यूनतम आहार नहीं मिलता है।'

खबरों के मुताबिक, भारत 117 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 102वें स्थान पर चला गया है। यह दक्षिण एशियाई देशों का सबसे निचला पायदान है। बाकी दक्षिण एशियाई देश 66वें से 94वें स्थान के बीच हैं।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?