
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 2.98 लाख केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11128 केस मिले हैं। अब तक 8502 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 394 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 3607 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। ये आंकड़े https://www.covid19india.org/ से लिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,956 केस सामने आए हैं। 396 लोगों की मौत हुई है। भारत में कुल केसों की संख्या बढ़कर 297535 पहुंच गई है। इनमें से 147195 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 141842 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।
संक्रमित देशों में चौथे नंबर पर भारत
दुनिया के सबसे संक्रमित देशों के मामले में भारत चौथे नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां अब तक 20.89 लाख केस सामने आ चुके हैं। जबकि ब्राजील में 8 लाख, रूस में 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्य
भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित है। यहां अब तक 97 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 3590 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु (38716 केस), दिल्ली (34687 केस), गुजरात (22067 केस), उत्तर प्रदेश (12088 केस), राजस्थान (11838), मध्यप्रदेश (10241) सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.