
नई दिल्ली। ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) में भारत को 107वें स्थान पर रखा गया है। लोगों के भूखे रहने के मामले में भारत की स्थिति पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर बताई गई है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 121 देशों की रैंकिंग की गई है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर है। भारत युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को छोड़कर अधिकांश दक्षिण एशियाई देशों से पीछे है। 2022 में भारत 6 पायदान फिसलकर 107वें स्थान पर आ गया है। 2021 में भारत 101 वें नंबर पर था। 2022 में भारत का स्कोर 29.1 है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स को यूरोपियन एनजीओ कंसर्न वर्ल्डवाइड एंड वेल्थुंगरहिल्फ द्वारा प्रकाशित किया जाता है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स द्वारा वैश्विक स्तर पर लोगों के भूखे रहने के स्तर को मापा और ट्रैक किया जाता है।
99वें नंबर पर है पाकिस्तान
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में बांग्लादेश आठ पायदान नीचे खिसककर 84वें स्थान पर आ गया है। पिछले साल वह 76वें रैंक पर था। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान 99, श्रीलंका 64, बांग्लादेश 84, नेपाल 81 और म्यांमार 71वें स्थान पर हैं। 2022 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स से यह जानकारी भी सामने आई है कि दुनिया के बहुत से देशों में लोगों के भूखे रहने की समस्या बढ़ी है।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद ने जीता 'वर्ल्ड ग्रीन सिटी' अवार्ड, देश के एकमात्र शहर को मिला यह सम्मान
2000 के बाद से भारत ने की है प्रगति
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत का स्कोर 29.1 है। स्कोर जितना अधिक होता है उसका मतलब है कि संबंधित देश में लोगों के भूखे रहने का स्तर उतना अधिक है। स्कोर कार्ड में 0 सबसे अच्छा नंबर है। इसका मतलब है कि संबंधित देश में लोगों के भूखे रहने की स्थिति नहीं है। 2000 से भारत ने इस मामले में प्रगति की है। 2000 में भारत का जीएचआई स्कोर 38.8 प्वाइंट था। 2022 में यह घटकर 29.1 हो गया है।
यह भी पढ़ें- विधि मंत्रियों व विधि सचिवों की कॉन्फ्रेंस: PM मोदी ने कहा-कानून सरल-सहज भाषा में लिखे जाएं, इस पर काम करना है
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.