भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में देख रहीं दुनियाभर की कंपनियां: राजीव चंद्रशेखर

Published : Mar 05, 2023, 10:54 AM ISTUpdated : Mar 05, 2023, 11:07 AM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि भारत को दुनियाभर की बड़ी कंपनियां ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में देख रहीं हैं। भारत से 2026 तक 300 बिलियन डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक सामान तैयार किया जाएगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण रोल निभाएगा। 2026 तक भारत में 300 बिलियन डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक सामान तैयार किया जाएगा।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "प्रधानमंत्री बहुत स्पष्ट विजन रखा है कि भारत ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण प्लेयर होगा। उन्होंने टारगेट रखा है कि 2026 तक भारत में 300 बिलियन डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक सामान तैयार किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "अगले साल से मोबाइल फोन भारत द्वारा एक्सपोर्ट किए जाने वाले सामानों की टॉप 10 कैटेगरी में होगा। एक अंडरलाइंग विजन और पॉलिसी फ्रेमवर्क है, जिसके चलते भारत को ग्लोबल ब्रांड्स ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में देख रहे हैं।"

पीएम के पास है इलेक्ट्रॉनिक इकोसिस्टम को व्यापक बनाने का विजन

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पीएम मोदी के पास इलेक्ट्रॉनिक इकोसिस्टम को व्यापक बनाने का विजन है। बहुत जल्द भारत में एक व्यापक सेमी-कंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसमें डिजाइन, पैकेजिंग, निर्माण और विनिर्माण शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- एशियानेट न्यूज के ऑफिस में SFI की हिंसा: BJP नेता प्रकाश जावड़ेकर बोले- तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे राज्य सरकार

उन्होंने कहा, "हम आधुनिक कानूनों का एक ढांचा बना रहे हैं और भारत इनोवेशन के लिए एक वैश्विक केंद्र बन रहा है। हमारे स्टार्ट अप के लिए सक्षम वातावरण में से एक नीतियों का एक आधुनिक ढांचा है। हम जल्द ही डिजिटल इंडिया अधिनियम लाएंगे।

यह भी पढ़ें- लंदन में बोले राहुल गांधी, सरकार से सवाल पूछने वालों पर हो रहे हमले, BBC के साथ ऐसा ही हुआ

दूसरी ओर रायसीना संवाद के सत्र डेमोक्रेसी इलेवन: प्रोटेक्टिंग अवर टेक्नोलॉजी फ्यूचर्स में राजीव चंद्रशेखर ने इंटरनेट पर लोगों की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा हो। इंटरनेट लोगों को सुरक्षित और विश्वसनीय बना रहे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान