Taliban Is Back: अफगानिस्तान से निकाले गए भारतीय; MEA ने हेल्पलाइन नंबर ओर ईमेल जारी किया

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी (Taliban Is Back) के बाद वहां से भारतीय नागरिकों को निकालने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एयरफोर्स का विमान 150 यात्रियों को लेकर भारत पहुंचा।

Asianet News Hindi | Published : Aug 17, 2021 6:48 AM IST / Updated: Aug 17 2021, 12:19 PM IST

नई दिल्ली. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत सरकार वहां से अपने नागरिकों को निकालने में लगी है। भारत सरकार ने मंगलवार को काबुल में स्थित राजदूत रुदेंद्र टंडन और उनके भारतीय स्टाफ को वापस बुला लिया। वायुसेना का ग्लोबमास्टर C-17 एयरक्राफ्ट काबुल से 150 लोगों को लेकर करीब 11.15 बजे गुजरात के जामनगर पहुंचा। इसी में भारतीय राजदूत भी सवार थे। 

pic.twitter.com/njQeU416yo

Latest Videos

गृह मंत्रालय ने शुरू किया इमरजेंसी वीजा 
अफगानिस्तान के बाकी इलाकों में भी अभी कई भारतीय फंसे हुए हैं। उन्हें भी एक-दो दिनों में एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान से भारत आने वाले लोगों के लिए वीजा नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने इलेक्ट्रोनिक वीजा की एक नई कैटेगरी e-Emergency X-Misc Visa शुरू की  है। इससे लोगों को जल्द वीजा मिल सकेगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी किया
विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +919717785379 और ईमेल MEAHelpdeskIndia@gmail.com जारी किया है।

अजीत डोभाल ने की बातचीत
मंगलवार सुबह अफगानिस्तान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के मुद्दे पर भारतीय एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए से बात की। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा-तालिबान दूसरे देशों के लिए भी परेशानी पैदा करेगा। हमने पिछले 7 सालों में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सीमा पार आतंकवाद की स्थिति को नियंत्रण करने में भारत अपने आप में मज़बूत और आत्मनिर्भर है।

यह भी पढ़ें
तालिबान come Back:आज हो सकता है मुखिया का ऐलान; 150 के बजाय 640 पैसेंजर लेकर उड़ा विमान

अफगानिस्तान: लोगों की खुशियां छीन खुद मस्ती कर रहा तालिबान, एम्यूजमेंट पार्क से सामने आया वीडियो

Taliban Is Back: आतंक का Welcome व अमेरिका की डरे-सहमे नागरिकों पर दादागीरी; फिल्मी स्टंट जैसी रियल PICS

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?