नाकुला: चीनी सैनिकों से झड़प पर सेना के अधिकारियों ने कहा, मामूली आमना-सामना, इसे बढ़ा चढ़ाकर न दिखाएं

Published : Jan 25, 2021, 10:45 AM ISTUpdated : Jan 25, 2021, 01:00 PM IST
नाकुला: चीनी सैनिकों से झड़प पर सेना के अधिकारियों ने कहा, मामूली आमना-सामना, इसे बढ़ा चढ़ाकर न दिखाएं

सार

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर एक बार फिर से झड़प की खबर है। सेना के अधिकारियों ने कहा,  20 जनवरी 2021 को उत्तरी सिक्किम के नकुला क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों का आमना-सामना हुआ। स्थानीय कमांडरों ने इसे स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हल किया। मीडिया से अनुरोध है कि वे इन रिपोर्टों को ओवरप्ले या बड़ा करके न दिखाएं। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर एक बार फिर से झड़प की खबर है। सेना के अधिकारियों ने कहा,  20 जनवरी 2021 को उत्तरी सिक्किम के नकुला क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों का आमना-सामना हुआ। स्थानीय कमांडरों ने इसे स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हल किया। मीडिया से अनुरोध है कि वे इन रिपोर्टों को ओवरप्ले या बड़ा करके न दिखाएं। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा, झड़प में 20 चीनी सैनिक घायल 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने एलएसी की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। उनके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों तरफ के सैनिक भिड़ गए। 4 भारतीय और 20 चीनी जवान झड़प में घायल हुए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झड़प सिक्किम के नाकुला में हुई थी। कहा जा रहा है कि चीनी सैनिक एलएसी पार करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भारतीय सैनिकों की कार्रवाई के बाद पीछे हटने पर मजबूर हुए।

16 जून को भी सैनिकों में हुई थी झड़प

15-16 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में एलएसी पर भी झड़प हुई थी, जिसमें भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। झड़प में चीन के करीब 40 सैनिक मारे गए थे। भारतीय सेना की बहादुरी की वजह से चीनी सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हो गए थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?