
नई दिल्ली। भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। बुधवार को यह हादसा तवांग इलाके में हुआ। आर्मी के अधिकारी ने हादसे की सूचना दी। हेलिकॉप्टर तवांग में चीन से लगती सीमा के पास के अग्रिम क्षेत्र में नियमित उड़ान पर था।
दूसरे पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद सेना की ओर से बचाव अभियान शुरू किया गया। सेना के जवान दोनों पायलट को लेकर नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल एक पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का फिलहाल इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हिमस्खलन: पर्वतारोहियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान फिर से शुरू, हेलीपैड लाए गए 8 घायल
हादसे का कारण पता लगाने के लिए चल रही जांच
इस घटना के संबंध में सेना की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें एक अधिकारी ने कहा है कि कि हम अफसोस के साथ सूचित करते हैं कि पायलटों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका नाम लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में नरेंद्र मोदी ने फूंकी चुनावी रणभेरी, कहा- यहां की रोटी खाई है, कर्ज चुका रहा हूं
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.