विवाद के बीच नवंबर में नेपाल जाएंगे आर्मी चीफ एमएम नरवणे, मिलेगा नेपाली सेना के जनरल का मानद दर्जा

Published : Oct 14, 2020, 08:29 PM IST
विवाद के बीच नवंबर में नेपाल जाएंगे आर्मी चीफ एमएम नरवणे, मिलेगा नेपाली सेना के जनरल का मानद दर्जा

सार

भारत और नेपाल के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत के आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे नवंबर में नेपाल का दौरा करेंगे। इस दौरान जनरल नरवणे को नेपाली सेना के मानद जनरल का दर्जा मिलेगा। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली. भारत और नेपाल के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत के आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे नवंबर में नेपाल का दौरा करेंगे। इस दौरान जनरल नरवणे को नेपाली सेना के मानद जनरल का दर्जा मिलेगा। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

नेपाल सेना ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे इस साल नवंबर में नेपाल का दौरा करेंगे। इस दौरान नेपाल सरकार ने 3 फरवरी 2020 को इसकी मंजूरी दी थी। लेकिन कोरोना की वजह से दोनों देशों में लॉकडाउन की वजह से दौरा स्थिगित हो गया था। 

राष्ट्रपति मानद जनरल का दर्जा देंगी
बयान में आगे कहा गया कि राष्ट्रपति विघा देवी भंडारी जनरव नरवणे को उनके दौरे के दौरान एक समारोह में नेपाली सेना के जनरल का हॉनररी रैंक प्रदान करेंगी। 

क्या सुलझेगा विवाद?
भारत और नेपाल के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद जारी है। ऐसे भारतीय सेना प्रमुख का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। नेपाल ने मई में विवादित नक्शा जारी किया था। इसमें भारत के 3 हिस्सों को भी शामिल किया गया था। भारत ने इस विवादित नक्शे को लेकर विरोध दर्ज कराया था। उधर, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने भी भारत पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने नेपाल की राजनीति में अस्थिरता के लिए भारत को जिम्मेदार ठहाराया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Modi-Macron Meeting: पीएम बोले-हम एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे, मोदी-मैक्रों की 5 बड़ी बातें
Assembly Election 2026: मार्च में तारीखों का ऐलान संभव, अप्रैल में हो सकती है बंगाल-असम समेत इन 5 राज्यों में वोटिंग