भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 2 सैनिकों को किया ढेर, PAK ने नौशेरा में किया सीजफायर वॉयलेशन

भारतीय सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को यहां सीजफायर वॉयलेशन किया गया था, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 16, 2020 8:38 AM IST / Updated: Dec 16 2020, 02:11 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को यहां सीजफायर वॉयलेशन किया गया था, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

10 दिसंबर को मारे गए थे 5 सैनिक
पहली बार नहीं है जब सीमा पर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 10 दिसंबर को रात भर सीमा पर फायरिंग होती रही। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 5 सैनिकों को ढेर कर दिया था। तीन सैनिक घायल भी हुए थे।

24 नवंबर को भारतीय सैनिक भी हुआ था शहीद
पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करने के दौरान 24 नवंबर को फायरिंग में भारतीय सेना का एक हवलदार भी शहीद हो गया था। 

पाकिस्तान ने इस साल अब तक 3,200 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। 2019 में पाकिस्तान ने 3,168 बार उल्लंघन किया था, जबकि 2018 में यह संख्या 1,629 थी।
 

Share this article
click me!