ब्रह्मोस की गरज से थर्राया पाकिस्तान, मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में भेदा सटीक निशाना

Published : Dec 01, 2025, 11:51 PM ISTUpdated : Dec 02, 2025, 12:11 AM IST
brahmos testing

सार

भारतीय सेना की सदर्न कमांड ने 1 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जिसने तय लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। ब्रह्मोस वही है, जिसने मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जमकर तबाही मचाई थी। 

Brahmos Missile: भारतीय सेना ने सोमवार 1 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल ने अपने तय टारगेट पर पूरी सटीकता के साथ निशाना लगाया। बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है। सेना की सदर्न कमांड के मुताबिक, यह टेस्ट भारत की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता को बताने के साथ ही डिफेंस सेक्टर में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता को भी बताता है।

पाकिस्तान में जमकर तबाही मचा चुकी ब्रह्मोस

ब्रह्मोस मिसाइल को ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा बनाया जाता है, जो एक इंडो-रशियन जॉइंट वेंचर है। इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल भारत की तीनों सेनाएं करती हैं। इस मिसाइल को इसकी ध्वनि की गति से भी ज्यादा रफ्तार और अचूक निशाने के लिए जाना जाता है। बता दें कि मई, 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर इसी मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। ब्रह्मोस ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों, पाकिस्तानी एयरबेस और मिलिट्री एयरबेस पर जमकर तबाही मचाई थी।

ब्रह्मोस मिसाइल की खूबियां

  •  ब्रह्मोस मिसाइल को इसकी सुपरसोनिक स्पीड (मैक 2.8 से 3.0) यानी 3000 किलोमीटर प्रति घंटा से उड़ान भरने के लिए जाना जाता है। यानी यह आवाज की स्पीड से भी ज्यादा गति के साथ उड़ने में सक्षम है।
  •  यह एक एडवांस्ड गाइडेंस सिस्टम से लैस है, जिसके चलते अपने टारगेट पर अचूक निशाना लगा सकती है। इसके अलावा ये कम ऊंचाई पर उड़कर भी सटीक निशाना साधने में माहिर है।
  •  ब्रह्मोस 'फायर एंड फॉरगेट' सिस्टम पर बेस्ड है, जिसका मतलब है कि लॉन्च होने के बाद इसे किसी भी तरह के ह्यूमन इनपुट की जरूरत नहीं होती है।
  •  ब्रह्मोस को जहाजों, पनडुब्बियों, मोबाइल लैंड लॉन्चर और लड़ाकू विमानों से भी दागा जा सकता है।
  •  ये मिसाइल परमाणु हथियारों के अलावा पारंपरिक हथियार ले जाने की क्षमता रखती है। इसकी रेंज 290 किमी से बढ़ाकर 500 किमी या उससे अधिक भी की जा सकती है। इसकी मैक्सिमम स्‍पीड 4300 किलोमीटर और रेंज 800 किलोमीटर होने की संभावना है।
  • ब्रह्मोस की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह दुश्मन के रास्ता बदलने के बावजूद उसका पीछा कर सटीक निशाना लगा सकती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़