
Army to procure Howitzer cannon: इंडियन आर्मी जल्द ही बेहद खतरनाक हॉवित्जर तोपों से लैस होगी। सेना ने रक्षा मंत्रालय को 400 हॉवित्जर तोपों को खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। इन तोपों को खरीदने में करीब छह हजार पांच सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। हॉवित्जर तोप पूरी तरह से स्वदेशी हैं और इनका निर्माण डीआरडीओ ने किया है। रक्षा मंत्रालय की परचेज कमेटी अब तोपों की खरीदी पर निर्णय लेगी। मंजूरी के बाद खरीदी की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
काफी हल्की हैं हॉवित्जर तोपें
डीआरडीओ द्वारा निर्मित स्वदेशी तोप हॉवित्जर, पहले के तोपों से काफी हल्की हैं। हॉवित्जर तोप का रेंज, बोफोर्स से अधिक है। बोफोर्स तोपों की रेंज जहां 32 किलोमीटर तक है वहीं, हॉवित्जर की रेंज 48 किलोमीटर तक है। यानि इतनी दूरी तरह यह दुश्मन को निशाना बना सकता है। हॉवित्जर, 155 MM की कैटेगरी में दुनिया में सबसे ज्यादा दूरी तक गोले दागने में सक्षम तोप है। हॉवित्जर, माइनस 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 75 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर सटीक फायर करने में सक्षम है। इस तोप में वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम है। इस तोप का बैरल 26.44 फीट लंबा है और हर मिनट में पांच गोले दाग सकता है। तोप रात में भी सटीक निशाना लगा सके इसलिए इसमें थर्मल साइट सिस्टम लगा हुआ है।
फेक न्यूज पर सेना ने किया अलर्ट
सोशल मीडिया पर भारतीय सेना और जवानों की सुरक्षा कमान को लेकर तमाम तरह के अफवाह फैलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे ऐसे अफवाहों और फर्जी खबरों से बचने के लिए आर्मी ने सलाह दी है। भारतीय सेना ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फेक न्यूज से लोगों को आगाह किया है। सेना ने साफ कहा कि सेना को बदनाम करने की नीयत से दुश्मनों की ओर से तमाम तरह के फर्जी खबर और अफवाह फैलाए जा रहे हैं। ऐसे खबरों से सावधान रहने की आवश्यकता है। पढ़िए भारतीय सेना के खिलाफ क्या क्या फेक न्यूज फैलाया जा रहा…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.