फिर गिरा रुपया, 14 पैसे की गिरावट के साथ 71.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Published : Jan 15, 2020, 01:17 PM ISTUpdated : Jan 15, 2020, 01:40 PM IST
फिर गिरा रुपया, 14 पैसे की गिरावट के साथ 71.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा

सार

शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे टूटकर 71.01 प्रति डॉलर पर आ गया।


मुंबई, अमेरिका-चीन के बीच पहले चरण के व्यापार करार से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे टूटकर 71.01 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा है कि इस तरह की खबरों के बाद, चीन के अरबों डॉलर के सामान पर शुल्क नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव तक जारी रहेगा, उसके बाद रुपया और अन्य एशियाई मुद्राओं में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 14 पैसे के नुकसान के साथ 71.01 प्रति डॉलर पर चल रहा था। मंगलवार को रुपया 70.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Israel Visit: आतंकवाद पर पीएम मोदी की खरी-खरी, निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
नेतन्याहू ने मोदी की ड्रेस की तरफ देख क्या कहा? Video में कैद हुआ दिलचस्प वाकया