नेपाल में बाढ़ का कहर: भारतीय फंसे, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Published : Sep 30, 2024, 05:39 PM ISTUpdated : Sep 30, 2024, 05:52 PM IST
nepal flood

सार

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास उनकी सुरक्षित वापसी के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Nepal Flood and Landslides: नेपाल में बाढ़ ने भयानक तबाही मचायी है। बाढ़ और भारी बारिश के चलते भूस्खलन के कारण काफी लोग फंसे हुए हैं। नेपाल में आई बाढ़ में काफी संख्या में भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय दूतावास लगातार प्रयास कर रहा है। फंसे हुए भारतीय लोगों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं। इन पर किसी भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।

दूतावास ने बताया कि वह बाढ़ के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कर सकते हैं संपर्क

नेपाल में भारतीय दूतावास ने सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं। नेपाल में भारतीय दूतावास ने एक्स पर इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। दूतावास ने लिखा: नेपाल में भारतीय नागरिक जिन्हें सहायता की आवश्यकता है वे आपातकालीन नंबरों (व्हाट्सएप के साथ) पर संपर्क कर सकते हैं: +977-9851316807- [इमरजेंसी हेल्पलाइन] +977-9851107021- [अटैची (कांसुलर)] +977-9749833292 - [एएसओ (कांसुलर)]।

नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा कि नेपाल में रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी क्षति हुई है। हमारी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ है। हम फंसे हुए नागरिकों की जानकारी हासिल कर रहे हैं। नेपाल के अधिकारियों केसाथ मिलकर फंसे हुए भारतीयों से संपर्क कर उनको सुरक्षित निकालने के प्रयास में हैं।

नेपाल में बाढ़ के चलते 193 की मौत

नेपाल के गृह मंत्रालय ने अपडेट दिया है कि बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 193 लोगों की मौत हो चुकी है। काफी लोग लापता हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषि राम तिवारी ने बताया कि 31 लोग अभी भी लापता हैं। देश भर में विभिन्न स्थानों से 4500 लोगों को बचाया गया है। पीड़ितों को भोजन और अन्य इमरजेंसी राहत सामग्री प्रदान की गई है। घायलों का कैंप में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:

भगवान को तो राजनीति से दूर रखें, सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को फटकारा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो