राजनाथ सिंह करेंगे भारतीय नौसेना में पनडुब्बी 'खंडेरी' को शामिल

Published : Sep 27, 2019, 02:07 PM IST
राजनाथ सिंह करेंगे भारतीय नौसेना में पनडुब्बी 'खंडेरी' को शामिल

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पनडुब्बी को नौसेना में बेड़े में शामिल करेंगे जिसे "आईएनएस खंडेरी" के नाम से जाना जाएगा।

मुंबई (Mumbai). भारतीय नौसेना शनिवार को अपनी स्वदेश निर्मित कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी खंडेरी को सेवा में शामिल करेगी।

भारत में निर्मित है यह पनडुब्बी
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पनडुब्बी को नौसेना में बेड़े में शामिल करेंगे जिसे "आईएनएस खंडेरी" के नाम से जाना जाएगा। नौसैना की पश्चिमी कमान के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘खंडेरी को सरकार संचालित मझगांव डॉक लिमिटेड में बनाया गया है और इसे ढाई साल से अधिक समय तक कई कठोर समुद्री परीक्षणों से गुजरना पड़ा। नौसेना की सभी चिंताओं का समाधान किया गया है।’’

यह पनडुब्बी कई आधुनिक तकनीकों से लैस है।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

Recommended Stories

वंदे मातरम् की आवाज से क्यों डर गई कांग्रेस? संसद में PM मोदी ने खोला इतिहास का काला चिट्ठा
वंदे मातरम: हिंदी या बंगाली में नहीं इस भाषा में लिखा गया था राष्ट्रीय गीत, कम लोग जानते हैं सच