जानें कितनी है राष्ट्रपति की सैलरी, वेतन-भत्तों के अलावा मिलती हैं कौन-सी सुविधाएं और कितनी है पावर

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ ग्रहण की। इस दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुर्मू ने सुबह सवा 10 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ ली।आखिर कितनी होती है राष्ट्रपति की सैलरी और वेतन-भत्तों के अलावा क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 22, 2022 8:05 AM IST / Updated: Jul 25 2022, 01:10 PM IST

President Salary: द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ ग्रहण की। इस दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुर्मू ने सुबह सवा 10 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ ली। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। बता दें कि मुर्मू देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद आखिर उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी? इस पैकेज में जानते हैं, राष्ट्रपति को मिलने वाले वेतन-भत्तों और सुविधाओं के बारे में। 

राष्ट्रपति को मिलती है इतनी सैलरी : 
2018 तक राष्ट्रपति को हर महीने 1.50 लाख रुपए सैलरी मिलती थी। हालांकि, इसके बाद राष्ट्रपति की सैलरी सीधे 5 लाख रुपए हो गई। इसके अलावा राष्ट्रपति को आजीवन फ्री मेडिकल, टेलीफोन बिल, आवास, बिजली समेत कई और भत्ते भी मिलते हैं। रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति को आधी सैलरी यानी 2.5 लाख रुपए पेंशन मिलती है। इसके साथ ही एक बंगला, दो मोबाइल फोन भी मिलता है। 

Latest Videos

राष्ट्रपति को मिलती हैं ये सुविधाएं : 
राष्ट्रपति को आने-जाने के लिए मर्सडीज बेंज एस 600 पुलमैन गार्ड कार मिलती है। राष्ट्रपति के पास 86 स्पेशल गार्ड होते हैं, जिन्हें प्रेसिडेंशियल बॉडीगार्ड कहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति के पास पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ होता है। राष्ट्रपति भवन की देखरेख के लिए 200 कर्मचारी हैं, जो हर एक चीज पर नजर रखते हैं। 

वेकेशन के लिए हॉलिडे रिट्रीट :  
राष्ट्रपति के पास वेकेशन एन्जॉय करने के लिए दो बेहतरीन हॉलिडे रिट्रीट भी हैं। इनमें एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम है। वहीं, दूसरा शिमला के पास रिट्रीट बिल्डिंग है। भारत के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दुनिया भर में कहीं भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। 

340 कमरे का राष्ट्रपति भवन : 
रायसीना हिल स्थित राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का ऑफिशियल घर है। इसमें 340 कमरे हैं और यह 320 एकड़ में फैला है। राष्ट्रपति भवन को ब्रिटिश वायसराय के लिए बनाया गया था, जिसे एडवर्ड लुटियंस और हरबर्ट बेकर ने डिजाइन किया था। 

राष्ट्रपति के पास होती ये पावर : 
- राष्ट्रपति के पास प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर युद्ध की घोषणा करने की शक्ति है। इसके अलावा देश की सभी जरूरी संधियां और अनुबंध राष्ट्रपति के द्वारा किए जाते हैं। 
- इसके अलावा कोई भी बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना पास नहीं हो सकता। राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का प्रमुख होता है। 
- आर्टिकल 72 के तहत राष्ट्रपति के पास किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्ति की सजा माफ करने, कम करने या फिर मृत्युदंड पाए अपराधी को जीवनदान देने का भी अधिकार है। 
- भारत के चीफ जस्टिस, राज्य के हाईकोर्ट के जजों, राज्यपालों, चुनाव आयुक्तों और राजदूतों की नियुक्ति भी राष्ट्रपति के द्वारा ही होती हे। 
- किसी राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है तो  राष्ट्रपति आर्टिकल 356 के जरिए वहां राष्ट्रपति शासन लगा सकता है। 

ये भी देखें : 

जानें कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन हैं द्रौपदी मुर्मू, संपत्ति के अलावा इतने लाख की देनदारी भी

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, देखें अन्य 14 राष्ट्रपतियों के बारे में सबकुछ..

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts