भारतीय राष्ट्रपति करेंगे नेपाल का दौरा, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी नेपाली समकक्ष विद्या देवी भंडारी के हिमालयी राष्ट्र का दौरा करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2019 12:10 PM IST

काठमांडू. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी नेपाली समकक्ष विद्या देवी भंडारी के हिमालयी राष्ट्र का दौरा करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेपाली विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जापानी सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में भाग लेने के लिए तोक्यो गये कोविंद और भंडारी ने मंगलवार सुबह मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों राष्ट्रपतियों ने सीमा पार पेट्रोलियम पाइपलाइन के समय पर पूरा होने की सराहना की और उम्मीद जताई कि अन्य परियोजनाओं को भी तेजी से लागू किया जाएगा।’’

Latest Videos

दोनों राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए नियमित आधार पर उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान के महत्व को रेखांकित किया।

इस संदर्भ में, भंडारी ने कोविंद को नेपाल की यात्रा के लिए आमंत्रित किया। कोविंद ने नेपाल जाने की इच्छा व्यक्त की और उन्हें धन्यवाद दिया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

Share this article
click me!

Latest Videos

थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts