
Vande Bharat Sleeper: रेल मंत्रालय कई मार्गों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। इसमें नई दिल्ली पुणे मार्ग भी शामिल है। वंदे भारत स्लीपर नई सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इसके शुरू होने से लोग नई दिल्ली से पुणे के बीच कम समय में अधिक आराम के साथ यात्रा कर पाएंगे।
नई दिल्ली से पुणे के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आगरा कैंट से होकर चलेगी। यह नई दिल्ली (एनडीएलएस) से पुणे के बीच की 1589 किलोमीटर की दूरी करीब 20 घंटे में तय करेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, भोपाल जंक्शन, खंडवा और भुसावल जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
नई दिल्ली पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मार्ग पर सबसे तेज गति वाली ट्रेन होगी।
नई दिल्ली पुणे वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होंगे। इनमें से 11 AC 3 टियर कोच होंगे। 4 AC 2 टियर कोच होंगे। 1 कोच फर्स्ट क्लास एसी होगा। AC 3 का किराया करीब 2500 रुपए, AC 2 का किराया करीब 4 हजार रुपए और AC फर्स्ट क्लास का किराया 5000 रुपए होगा।
नई दिल्ली से पुणे जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के NDLS से लगभग 16:30 बजे रवाना होने की उम्मीद है। यह 01:00 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा पर ट्रेन के पुणे जंक्शन से लगभग 15:00 बजे रवाना होने की संभावना है जो अगले दिन 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.