Indigo Flight Crisis: इंडिगो में कब तक ठीक होंगे हालात, सीईओ का बड़ा खुलासा

Published : Dec 05, 2025, 08:45 PM ISTUpdated : Dec 05, 2025, 08:57 PM IST
Indigo flight crisis

सार

इंडिगो की उड़ानें 2 नवंबर से लेट और कैंसिल हो रही हैं, पिछले 4 दिनों में 1800 फ्लाइट रद्द हो चुकी हैं। CEO पीटर एल्बर्स ने माफी मांगते हुए कहा रिकवरी में 5-10 दिन लगेंगे, नए नियमों से पायलटों के आराम समय में बढ़ोतरी इस संकट की सबसे बड़ी वजह है।

Indigo Flight Crisis Update: एयरलाइन कंपनी इंडिगो की उड़ानें 2 नवंबर से ही लेट और कैंसिल हो रही हैं। पिछले 4 दिनों में एयरलाइन की करीब 1800 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मची है। 5 दिसंबर को इंडिगो की 1000 फ्लाइट रद्द की गई हैं। फ्लाइट क्राइसिस के बीच इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार शाम को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। एल्बर्स ने कहा कि फ्लाइट कैंसिल होने का सिलसिला 6 दिसंबर को भी बना रहेगा। हालांकि, उम्मीद है कि शनिवार को 1000 से कम फ्लाइट्स कैंसिल होंगी।

इंडिगो में कब तक नॉर्मल होंगे हालात?

इंडिगो के CEO ने कहा, इस संकट को ठीक होने में 5 से 10 दिन का समय लग सकता है। उम्मीद है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच सबकुछ पूरी तरह ठीक हो सकता है। इंडिगो ने यह भी कहा है कि ऑपरेशंस के पैमाने को देखते हुए रिकवरी में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।

रोजाना 2300 उड़ानें ऑपरेट करती है इंडिगो

बता दें कि इंडिगो रोजाना लगभग 2300 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानें ऑपरेट करती है। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने देरी और कैंसिलेशन के कारण हुई असुविधाओं के लिए कई चीजों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा, इंडिगो में यह संकट नए नियमों के कारण आया है, जो पायलटों की आराम की लिमिट को हफ्ते में 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे करता है। 

DGCA ने दी राहत, लेकिन हालात सुधरने में लगेगा समय

इंडिगो फ्लाइट संकट से चौतरफा मची अफरातफरी के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार 5 दिसंबर को नियमों में राहत दी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो को फिलहाल 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। यानी अब वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया गया है। हालांकि, अभी सारी उड़ानें नियमित होने में समय लगेगा। बता दें कि इंडिगो एयरलाइन पिछले कुछ दिनों से क्रू मेंबर्स की कमी का संकट झेल रही है। इसके चलते 2 दिसंबर को ही 200 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थीं। तब से अब तक करीब 1800 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद सहित कई एयरपोर्ट पर यात्री 24-24 घंटे से परेशान हैं।  

सबसे ज्यादा फ्लाइट किस एयरपोर्ट से कैंसिल?

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा 225 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इंडिगो ने सभी घरेलू फ्लाइट्स शुक्रवार रात 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। इसके अलावा बेंगलुरु से 102 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। हैदराबाद और पुणे से 32-32 फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। इनके अलावा मुंबई, रायपुर और दूसरे एयरपोर्ट पर भी उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बिजनेसमैन ने बीवी-बच्चों समेत कार में लगाई आग, चौंका देगी मौत को गले लगाने की वजह
Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां