
Vladimir Putin India Vist Outcomes: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा का आज (4 दिसंबर) दूसरा दिन है। शुक्रवार को पुतिन और पीएम मोदी 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान ट्रेड, हेल्थकेयर, शिपिंग, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े कई समझौते हुए। बाद में दोनों नेताओं ने ज्वॉइंट प्रेस-कॉन्फ्रेंस में इनका ऐलान किया। व्लादिमीर पुतिन के इस दौरे से भारत को आखिर क्या-क्या हासिल हुआ, जानते हैं दोनों देशों के बीच हुए बड़े एमओयू और समझौते।
1- भारत और रूस की सरकार के बीच एक-दूसरे के नागरिकों की आवाजाही को लेकर समझौता हुआ। इसके तहत भारत के कामगार व्यवस्थित तरीके से रूस आ-जा सकेंगे। साथ ही एक बेहतर वेतन पर काम कर सकेंगे।
2- इसके अलावा भारत-रूस के बीच अनियमित माइग्रेशन से निपटने को लेकर भी समझौता हुआ है। कनाड़ा, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देश जब प्रवासियों के लिए सख्त नियम बना रहे हैं, ऐसे में रूस के साथ ये समझौता काबिलेतारीफ है।
3- भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और रूस की हेल्थ मिनिस्ट्री के बीच हेल्थकेयर सर्विसेज, मेडिकल एजुकेशन और विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता।
4- भारत-रूस के बीच खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण, उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और मानव कल्याण के क्षेत्र में समझौता।
5- भारत के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और रूस के परिवहन मंत्रालय के बीच ध्रुवीय जल में चलने वाले जहाजों के लिए विशेषज्ञों के प्रशिक्षण पर समझौता। यानी अब भारतीय नाविकों को बर्फीले समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
6- इसके अलावा भारत-रूस के बीच नए शिपिंग लेन पर इन्वेस्टमेंट, NSTC, नॉर्दर्न सी रूट पर दोनों देश नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।
7- मेसर्स JSC UralChem और मेसर्स राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड और इंडियन पोटाश लिमिटेड के बीच समझौता। इसके तहत भारत और रूस संयुक्त रूप से यूरिया का प्रोडक्शन करेंगे।
8- भारत सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड और रूस के बीच ले जाए जाने वाले सामान और वाहनों के संबंध में अराइवल से पहले की जानकारी के आदान-प्रदान में सहयोग के लिए प्रोटोकॉल।
9- भारत के संचार मंत्रालय के डाक विभाग और JSC रूसी पोस्ट के बीच द्विपक्षीय समझौता।
10- डिफेंस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट, पुणे और रूस की नेशनल टॉम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच वैज्ञानिक और एजुकेशनल को-ऑपनरेशन पर समझौता।
11- मुंबई यूनिवर्सिटी, लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी और जॉइंट-स्टॉक कंपनी मैनेजमेंट कंपनी ऑफ रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के बीच सहयोग के संबंध में समझौता।
12- भारत की प्रसार भारती और रूस की जॉइंट स्टॉक कंपनी गजप्रोम-मीडिया होल्डिंग के बीच प्रसारण पर सहयोग और समन्वय के लिए समझौता।
13- भारत के प्रसार भारती और रूस के नेशनल मीडिया ग्रुप के बीच ब्रॉडकास्टिंग पर सहयोग और तालमेल के लिए समझौता।
14- प्रसार भारती और BIG ASIA मीडिया ग्रुप के बीच ब्रॉडकास्टिंग पर सहयोग और तालमेल के लिए समझौता।
15- प्रसार भारती और ANO "TV-Novosti” के बीच ब्रॉडकास्टिंग पर सहयोग और तालमेल के लिए समझौता। "TV BRICS” जॉइंट-स्टॉक कंपनी और प्रसार भारती के बीच समझौता।