सेना में डॉक्टर समेत 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, संपर्क में आने वाले लोगों को किया गया क्वारंटाइन

Published : Mar 29, 2020, 11:42 PM IST
सेना में डॉक्टर समेत 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, संपर्क में आने वाले लोगों को किया गया क्वारंटाइन

सार

कर्नल रैंक के डॉक्टर कोलकाता में कमान अस्पताल में सेवा दे रहे हैं, जबकि जेसीओ देहरादून में सेना के एक बेस में तैनात हैं। सूत्रों ने बताया कि सेना ने उन सभी लोगों का पता लगा लिया है जो इन दोनों के संपर्क में आए हैं और उन्हें पृथक कर दिया गया है।

नई दिल्ली. भारतीय सेना के एक डॉक्टर और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इन दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों का लगाया गया पता़

कर्नल रैंक के डॉक्टर कोलकाता में कमान अस्पताल में सेवा दे रहे हैं, जबकि जेसीओ देहरादून में सेना के एक बेस में तैनात हैं। सूत्रों ने बताया कि सेना ने उन सभी लोगों का पता लगा लिया है जो इन दोनों के संपर्क में आए हैं और उन्हें पृथक कर दिया गया है। माना जाता है कि डॉक्टर और जेसीओ इस महीने के शुरू में राष्ट्रीय राजधानी के पास सेना के एक केंद्र में गए थे।

दोनों व्यक्तियों की सेहत अच्छी है

कुछ हफ्ते पहले सेना का एक जवान कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। वह लेह में अपने घर छुट्टी पर गया था और अपने पिता की देखभाल कर रहा था, जो ईरान से लौट थे। इसी दौरान वह संक्रमित हो गया था। अधिकारी ने बताया कि यह जवान संक्रमण से ठीक हो गया है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1000 के पार चली गई है और 27 लोगों की मौत हुई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं आकांक्षा सिंह? एक साल में 3 राष्ट्रीय सम्मान! CSIR की इस युवा वैज्ञानिक ने कैसे रचा इतिहास?
बारामती में फिर विमान हादसा! अजित पवार क्रैश के 7 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? मचा हड़कंप