दिल्ली में 5 हजार से अधिक पाकिस्तानी, पहलगाम हमले के बाद हड़कंप

Published : Apr 27, 2025, 06:03 PM IST
 Refugees From Pakistan

सार

Pahalgam Terror Attack के बाद भारत सरकार ने 5000 Pakistani Nationals के Visa Revocation का आदेश दिया। Intelligence Bureau और Delhi Police कर रही कार्रवाई। जानिए पूरी अपडेट। 

Pahalgam terror attack:पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए यहां रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू कर दिया है। अकेले दिल्ली में अभी तक 5000 से अधिक Pakistani Nationals के वीज़ा रद्द कर दिए हैं। आईबी ने पाकिस्तानियों की सूची दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। पुलिस इनकी पहचान कर वापसी सुनिश्चित करने में लगी है।

FRRO ने साझा की सूची, Delhi Police कर रही पहचान

Foreign Regional Registration Office (FRRO) ने पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ साझा की है। इन लिस्ट को संबंधित जिलों में भेजा जाएगा। इस सूची में हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के नाम भी है जिनको भारत सरकार ने लांग टर्म वीजा (LTVs) दे रखा है। हालांकि, लांग टर्म वीजा वालों को वापस नहीं भेजा जाएगा लेकिन लिस्ट में उनके नाम भी शामिल किए गए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूची संबंधित जिलों को दी गई है। सेंट्रल और नार्थ-ईस्ट दिल्ली में सबसे अधिक पाकिस्ताानी रहते हैं। सभी को जल्द से जल्द भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

MHA का आदेश: केवल Medical, Diplomatic और LTV वीज़ा को मिली छूट

गृह मंत्रालय (MHA) ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि मेडिकल वीजा, डिप्लोमैटिक वीजा या हिंदू पाकिस्तानी रिफ्यूजी, जिनको लांग टर्म वीजा मिला है, उनको छोड़कर सभी के वीजा रद्द माने जाएंगे। यह 27 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो जाएगा। Medical Visas भी 29 अप्रैल 2025 के बाद अमान्य हो जाएंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले से जारी Hindu Pakistani Nationals के LTVs वैध बने रहेंगे।

मजनू का टीला और सिग्नेचर ब्रिज के इलाकों में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी

दिल्ली के Majnu Ka Tila इलाके में करीब 900 और Signature Bridge के आसपास 600-700 पाकिस्तानी रहते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच और इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारी उनके ठिकानों की पहचान कर तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उनके पास 3000 और 2000 Pakistani Nationals की दो अलग-अलग सूचियां हैं जिनमें कुछ नाम एक जैसे हैं। कई पाकिस्तानी नागरिक पहले ही भारत छोड़ चुके हैं, इसलिए अंतिम संख्या का सत्यापन चल रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला