पद्मश्री मिलते ही दूर हो गया शाह राशिद कादरी का भ्रम, पीएम मोदी से कहा- बीजेपी शासन में उम्मीद नहीं थी, लेकिन आपने गलत साबित कर दिया- देखें Video

Published : Apr 05, 2023, 08:54 PM ISTUpdated : Apr 05, 2023, 09:19 PM IST
PM MODI

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने देश की कई हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Awards) से सम्मानित किया है। इसी बीच शाह राशिद अहमद कादरी (Shah Rasheed Ahmed Quadri) को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है। 

Padma Shri Awards. राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने देश की कई हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Awards) से सम्मानित किया है। इसी बीच शाह राशिद अहमद कादरी (Shah Rasheed Ahmed Quadri) को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है। इस दौरान मौलाना कादरी ने बड़ी दिलचस्प बात कही है। उन्होंने कहा कि वे यूपीए के शासनकाल में इस पुरस्कार की अपेक्षा कर रहे थे। वहीं बीजेपी के शासन में तो उन्होंने उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन आपने (पीएम मोदी) ने मुझे गलत साबित कर दिया। उनकी इस बात पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

पद्मश्री विजेताओं ने क्या कहा

हम पद्म पुरस्कार के लिए भारत सरकार के बहुत शुक्रगुज़ार हैं क्योंकि पहले पद्म पुरस्कार देने का तरीका दूसरा होता था लेकिन आज खोज होती है और आज नए तरीके नए लोगों को खोज कर सामने लाया जाता है। वहीं पद्मश्री विजेता सुजाता रामदोराई ने कहा कि मैं यह पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित करती हूं जो पढ़ना चाहती हैं लेकिन उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मुलायम सिंह यादव को मिला पद्मश्री

ऑस्कर विजेता नाटू नाटू गाने की रचना करने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वहीं दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया है।

यह भी पढ़ें

राजनैतिक दलों को बड़ा झटका: CBI-ED के दुरपयोग की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, कहा- नेताओं के लिए कैसे बनेंगे अलग नियम?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?