
India-Tanzania Relation. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और तंजानिया के रिश्तों को नया आयाम दिया है। जी20 समिट के बाद पहली बार कोई अफ्रीकी राष्ट्रपति भारत पहुंचा तो उनके स्वागत-सत्कार में कोई कसर नहीं रखी गई। दरअसल, जी20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल कराने के बाद अफ्रीकी देशों में भारत के प्रति लगाव काफी बढ़ गया। इसी दोस्ती को और मजबूत करने के लिए तंजानिया की राष्ट्रपति भारत पहुंची। वे भारत के आतिथ्य सत्कार से बेहद प्रभावित नजर आईं।
हैदराबाद हाउस में लंच कार्यक्रम
तंजानिया की प्रेसीडेंट और बाकी डेलीगेट्स जब हैदराबाद हाउस में लंच के लिए पहुंचे तो वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल पहले से ही मौजूद रहे। इस दौरान वहां पर तंजानियन म्यूजिक का भी कार्यक्रम चल रहा था। जैसे ही तंजानिया की प्रेसीडेंट ने अपने देश का संगीत सुना तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाकी डेलीगेट्स भी म्यूजिक पर थिरकते दिखाई दिए। इस दौरान पीएम मोदी अपनी मेज पर तबले जैसी थाप देते दिखे। वहीं, भोजन के बाद जब प्रेसीडेंट ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना चाहा तो पीएम मोदी ने यहां भी उनकी मदद की। कुछ मिनटों तक प्रेसीडेंट ने वाद्ययंत्र जलतरंग पर हाथ फेरा और फिर मुस्कुराते हुए उठीं।
आईआईटी मद्रास का कैंपस अब तंजानिया में भी खुलेगा
आईआईटी मद्रास की एक ब्रांच तंजानिया में भी खोली जाएगी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान इस पर खुशी व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आईआईटी मद्रास द्वारा जंजीबार में केंद्र खोलने की घोषणा हमारे संबंधों के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। रक्षा के क्षेत्र में, हम पांच साल के रोडमैप पर सहमत हुए हैं। इसके माध्यम से नए आयाम खुलेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और तंजानिया के संबंधों में आज ऐतिहासिक दिन है। हम अपनी सदियों पुरानी दोस्ती को रणनीतिक साझेदारी में बांध रहे हैं। भारत और तंजानिया आपसी व्यापार और निवेश के लिए महत्वपूर्ण भागीदार हैं। दोनों पक्ष इस पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
UNGA प्रेसीडेंट ने कहा- 'G20 में अफ्रीकन यूनियन को शामिल करना भारत का मास्टर स्ट्रोक'
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.