Women's Day 2022: सुदर्शन पटनायक के छात्रों ने बनाई रेत से कलाकृति, इंदौर में 12 फीट की रंगोली

Published : Mar 08, 2022, 07:27 AM ISTUpdated : Mar 08, 2022, 07:29 AM IST
Women's Day 2022: सुदर्शन पटनायक के छात्रों ने बनाई रेत से कलाकृति, इंदौर में 12 फीट की रंगोली

सार

8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(International Women's Day)। महिलाओं के शक्ति और विजन के बारे में दुनिया को अवगत कराता दिन। महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं।  इस बीच कलाकार अपनी-अपनी कला के जरिये भी महिला दिवस पर शुभकामनाएं देर हैं। ओडिशा में पुरी के तट पर जाने-माने सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के स्टूडेंट्स ने रेत से कलाकृति बनाई।

पुरी, ओडिशा. 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(International Women's Day)। महिलाओं के शक्ति और विजन के बारे में दुनिया को अवगत कराता दिन। महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं।  इस बीच कलाकार अपनी-अपनी कला के जरिये भी महिला दिवस पर शुभकामनाएं देर हैं। ओडिशा में पुरी के तट पर जाने-माने सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के स्टूडेंट्स ने रेत से कलाकृति बनाई। इस दिवस का मकसद लैंगिक समानता और एक बेहतर समाज बनाने के लिए मिलकर काम करना है। यह वह दिन भी है जब महिलाओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें-महिला दिवस: कैप्टन राधिका ने बताया पाकिस्तान के लोग नरेंद्र मोदी के बारे में क्या कहते हैं, सुनकर हंसने लगे PM

पटनायक ने किया tweet
सुदर्शन पटनायक(Sudarsan Pattnaik) ने एक tweet करके लिखा-#InternationalWomensDay #IWD. मेरे छात्रों ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैंडआर्ट बनाया। सुदर्शन पटनायक(Sudarsan Pattnaik) को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। वे देश के इकलौते रेत कलाकार हैं, जो देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

 pic.twitter.com/vkSQRpa8fM

यह भी पढ़ें-Women's Day 2022: 29 हस्तियों को 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति, मोदी ने की मुलाकात

12 हजार फुट की रंगोली
इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली कलाकार शिखा शर्मा ने बनाई 12 हजार वर्ग फुट की रंगोली बनाई। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा-हमने इस रंगोली को दो दिनों में पूरा किया। महिला दिवस के अवसर पर हमने महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते हुए यह रंगोली बनाई है।

pic.twitter.com/E7oBMtipg3

29 हस्तियों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(International Womens Day) पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(President Ram Nath Kovind) वर्ष 2020 और 2021 के लिये 29 हस्तियों को प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। वर्ष 2020 का पुरस्कार समारोह कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था। 

इन क्षेत्रों की महिलाओं को मिल रहा पुरस्कार
वर्ष 2020 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में विभिन्न क्षेत्रों की महिलायें शामिल हैं, जैसे उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम तथा वन्यजीव संरक्षण। वर्ष 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में भाषा-विज्ञान, उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, मर्चेंट नेवी, एसटीईएमएम, शिक्षा, साहित्य, दिव्यांगजन अधिकार आदि क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-Women's Day 2022: वुमेंस डे को बनाना है और भी स्पेशल तो इस तरह अपनी गर्ल गैंग के साथ प्लान करें डेट

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video