Published : Jun 21, 2025, 06:20 AM ISTUpdated : Jun 21, 2025, 06:05 PM IST

International Yoga Day Live: वडनगर में योग दिवस - CM भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात ने बनाया नया कीर्तिमान

सार

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम विशाखापत्तनम पहुंचे। शनिवार सुबह पीएम मोदी आरके बीच पर 26 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में योग करेंगे। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण भी उनके साथ योग अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

 

06:05 PM (IST) Jun 21

वडनगर में योग दिवस - CM भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात ने बनाया नया कीर्तिमान

पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुजरात ने 2121 लोगों के साथ भुजंगासन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई गणमान्य लोग योग में शामिल हुए।

Read Full Story

10:46 AM (IST) Jun 21

Yoga Instructor Salary - योगा कोर्स करने के बाद कहां मिलती है नौकरी, सैलरी कितनी?

Yoga Career Scope in India: योग दिवस पर जानिए योग को करियर कैसे बनाएं और योगा ट्रेनर की सैलरी कितनी होती है। भारत और विदेशों में योग प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग और कोर्स सर्टिफिकेट्स की पूरी जानकारी यहां पाएं।

Read Full Story

10:01 AM (IST) Jun 21

Yoga Courses in India - अगर योग में है रुचि, तो इन यूनिवर्सिटीज से करें BA, MSc या डिप्लोमा कोर्स, जानिए पूरी डिटेल

Yoga Courses in India: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जानें योग में करियर बनाने के विकल्प। देश की कई यूनिवर्सिटीज योग से जुड़े डिग्री और डिप्लोमा कोर्स ऑफर करती हैं। जानें कोर्स डिटेल्स और कहां मिलेगा एडमिशन।

Read Full Story

09:24 AM (IST) Jun 21

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मथुरा में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने किया योग

हेमा मालिनी ने कहा कि हर किसी को योग करना चाहिए। यह हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है और शरीर को फिट रखने में मदद करता है। मैं नियमित रूप से योग करती हूं। घुटनों में थोड़ी समस्या है, जिससे कुछ आसन ठीक से नहीं कर पाती, लेकिन फिर भी योग जरूर करती हूं।

 

 

09:20 AM (IST) Jun 21

साइंस और रिसर्च के साथ योग को आगे बढ़ा रहा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत योग को साइंस और रिसर्च के साथ आगे बढ़ा रहा है। एम्स दिल्ली ने योग पर अच्छा काम किया है। हम योग आधारित इलाज को बढ़ावा दे रहे हैं। 'हील इन इंडिया' मंत्र भी दुनियाभर में लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें योग की अहम भूमिका है। योग के लिए एक कॉमन प्रोटोकॉल भी बनाया गया है।

09:16 AM (IST) Jun 21

स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लिया भाग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने योगाभ्यास में भाग लिया।

 

 

 

06:50 AM (IST) Jun 21

विशाखापत्तनम में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया पीएम मोदी का स्वागत, यहीं से करेंगे योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और सम्मान किया। प्रधानमंत्री यहीं से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

 

 


More Trending News