ISRO NASA Axiom 4 mission: खराब मौसम ने डाला अड़ंगा, अब 11 को शुभांशु शुक्ला भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

Published : Jun 09, 2025, 09:45 PM IST
shubhanshu shukla axiom 4 mission iss spaceflight indian air force astronaut

सार

Ax-4 मिशन, जिसे Axiom Space द्वारा संचालित किया जा रहा है, भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक जाएगा।

ISRO NASA Gaganyaan Mission: इसरो और NASA के संयुक्त मिशन Ax-4 को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब मिशन की लांचिंग 10 जून की बजाय 11 जून को होगी। भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 11 जून को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरने जा रहे हैं। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि 1984 में राकेश शर्मा के बाद, शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे राष्ट्रीय भारतीय अंतरिक्ष यात्री होंगे।

11 जून को दोपहर 3:45 बजे थी लांचिंग

ISRO ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी थी कि यह ऐतिहासिक प्रक्षेपण 10 जून को दोपहर 3:45 बजे IST से YouTube LIVE पर देखा जा सकेगा और शाम 5:52 बजे लिफ्टऑफ़ होगा। लेकिन अब उसे टाल दिया गया है। इसरो प्रमुख डॉ.वी. नारायणन ने एक्स पर पोस्ट किया कि मौसम की स्थिति के कारण भारतीय गगनयात्री को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजने के लिए Ax-4 मिशन की लांचिंग को 11 जून को पोस्टपोन कर दिया गया है। लांचिंग अब 11 जून को 5.30 बजे होगी।

इसके लिए इसरो के लाइव लिंक पर क्लिक करें... https://www.youtube.com/live/J1xfppWABZo

शुभांशु शुक्ला: फाइटर पायलट से अंतरिक्ष यात्री तक की प्रेरणादायक यात्रा

Axiom Space द्वारा साझा किए गए वीडियो में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मैं राकेश शर्मा की कहानियों से बड़ा हुआ। जीवन भर उड़ान भरना मेरा सपना था और अब अंतरिक्ष में जाना मेरा सौभाग्य। ये पल मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं। यह मिशन उनके लिए केवल एक अंतरिक्ष यात्रा नहीं बल्कि देश के बच्चों और युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास है।

Ax-4: एक ऐतिहासिक बहुराष्ट्रीय मिशन

Ax-4 मिशन, जिसे Axiom Space द्वारा संचालित किया जा रहा है, भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक जाएगा। इस मिशन में चार सदस्य शामिल हैं।

  1. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (भारत) – मिशन पायलट
  2. स्लावोस्ज़ उज़्नानस्की (पोलैंड) – ESA प्रोजेक्ट एस्ट्रोनॉट
  3. टिबोर कपु (हंगरी) – राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री
  4. पैगी व्हिटसन (USA) – मिशन कमांडर, सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड रखने वाली महिला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह