
ISRO Launch. इसरो ने नया मौसम उपग्रह INSAT-3DS लांच करेगा। इस सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा से लांच किया जाना है। नए सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा भेज दिया गया है। इस सैटेलाइट को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के लिए बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में विकसित किया गया है। इसरो ने एक बयान में कहा कि सैटेलाइट को मौसम संबंधी पूर्वानुमान और आपदा चेतावनी के लिए उन्नत तकनीकी से डिजाइन किया गया है। यह धरती के अलावा समुद्री सतह की भी निगरानी करेगा।
फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है लांचिंग
इसरो के सीनियर अधिकारियों के अनुसार जीएसएलवी-एफ14 फरवरी के पहले सप्ताह में उड़ान भरने वाला है। INSAT-3DS मिशन इसरो और भारत मौसम विज्ञान विभाग के बीच सहयोग से प्लान किया गया है। यह जलवायु सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से जलवायु वेधशाला उपग्रहों की सीरीज का हिस्सा है। इसमें INSAT-3D और INSAT-3DR सहित 3 और सैटेलाइट शामिल हैं। यह पहले से ही अपनी कक्षा में हैं। नए सैटेलाइट से मौसम की सटीक भविष्यवाणी, समुद्री तूफानों आदि की सही समय पर जानकारी मिल सकेगी।
सफल रहा है भारत का पहला सौर मिशन
जानकारी के लिए बता दें कि आदित्य एल-1 के टेलीस्कोप SUIT को पहली बार 20 नवंबर 2023 को संचालित किया गया था। इसने 6 दिसंबर 2023 को अपनी पहली तस्वीर ली। यह टेलीस्कोप सूर्य के वायुमंडल का विस्तृत अवलोकन के लिए ग्यारह अलग-अलग फिल्टर का इस्तेमाल करता है। इससे सनस्पॉट, प्लेज क्षेत्र और शांत सूर्य जैसी विशेषताओं का पता चलता है। ये फिल्टर वैज्ञानिकों को चुंबकीय सौर वातावरण के गतिशील युग्मन और पृथ्वी की जलवायु पर सौर विकिरण के प्रभावों का अध्ययन करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें
दक्षिण-मध्य रेलवे के GM बोले- ‘रेगुलर बेसिस पर भर्तियों की प्लानिंग कर रही है भारतीय रेलवे’
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.