J&K: कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, पुलिस ने सील किया एरिया

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम के एक गांव में गुरूवार को आतंकियों ने तीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज करीब 8 बजकर 20 मिनट पर, कुलगाम पुलिस को वाईके पोरा गांव में एक आतंकवादी घटना के बारे में सूचना मिली, जहां आतंकवादियों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 29, 2020 5:08 PM IST

श्रीनगर. जम्मू और कश्मीर के कुलगाम के एक गांव में गुरूवार को आतंकियों ने तीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज करीब 8 बजकर 20 मिनट पर, कुलगाम पुलिस को वाईके पोरा गांव में एक आतंकवादी घटना के बारे में सूचना मिली, जहां आतंकवादियों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की है। हमले के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया गया।

भाजपा महासचिव और कार्यकर्ताओं के रूप में हुई पहचान

Latest Videos

पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि आतंकवादियों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोली चली उनकी पहचान हो गई है। कार्यकर्ताओं में फिदा हुसैन यातू पिता गुलाम अहमद यातू निवासी वाईकेपोरा (भाजपा जिला युवा महासचिव), उमर रशीद बेग पिता अब्दुल रशीद बेग निवासी सोफत देवसर (भाजपा कार्यकर्ता) और उमह रमजान हजम पिता मोहम्मद रमजान निवासी ईदगाह वाईके पोरा (भाजपा कार्यकर्ता) के रूप में हुई है।  

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने इस संबंध में कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है और पुलिस पूरी घटना का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंच गई है। इसके अलावा जिस क्षेत्र में घटना हुई, उसे पुलिस ने सील कर दिया है और हत्यारों को ढूंढा जा रहा है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
ईरान युद्ध में उतरा तो दुनिया में मचेगा हाहाकार! आ जाएगा Oil और Gas का संकट
Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
इजरायल के टारगेट पर नसरल्लाह के बाद अब ईरान का यह नेता
मुजफ्फरपुर में पानी के बीच एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, देखें हादसे के बाद का पहला वीडियो