नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, तोड़ा सीजफायर; काम कर रहे सेना के जवानों पर दागे मोर्टार, दो पोर्टर शहीद

Published : Jan 10, 2020, 04:49 PM IST
नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, तोड़ा सीजफायर; काम कर रहे सेना के जवानों पर दागे मोर्टार, दो पोर्टर शहीद

सार

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पुंछ जिले गुलपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद दोनों जवान पोर्टर हैं। इसके साथ ही दो अन्य जवान घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

श्रीनगर. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिसका नतीजा है कि एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। ये घटना पुंछ जिले गुलपुर सेक्टर की है। हमले में शहीद होने वाले दोनों जवान सेना में पोर्टर हैं। 

काम कर रहे थे सैनिक, हुआ हमला 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्रवार लगभग 11 बजे पाकिस्तान ने पुंछ में भारी गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत की सीमा में मोर्टार छोड़े। जिसके चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब पाकिस्तान ने आर्मी पोर्टर पर फायरिंग की उस वक्त वे इलाके में काम कर रहे थे, तभी पाकिस्तान की ओर से फायर किए गए मोर्टार और गोलियों की चपेट में वे आ गए। 

सुबह 11 बजे की गोलीबारी 

घटना की जानकारी देते हुए सेना ने कहा, "आज 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बेवजह नियंत्रण रेखा पर मोर्टार फायरिंग शुरू कर दी। ये घटना पुंछ जिले के गुलपुर की है। सेना के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सेना के दो पोर्टर शहीद हो गए, जबकि दो पोर्टर घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्ताल में भर्ती कराया गया है.

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की सेना नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। भारत पाकिस्तान की हर हरकत का लगातार जवाब दे रहा है। भारत की जोरदार कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के पोस्ट को  अपना निशाना बनाया है। वहीं, इस फायरिंग के बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना के मुताबिक इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट