जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी गाड़ी, चार लोगों की मौत, दो लापता

Published : Jan 05, 2025, 03:07 PM IST
vehicle plunged into a deep gorge in Kishtwar

सार

किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, गाड़ी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, दो लापता। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया दुख, लापता लोगों की तलाश जारी है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग लापता है। एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई थी। बचाव दल के लोग लापता यात्रियों की तलाश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं।

हादसा मस्सू-पद्दर इलाके में हुआ है। यहां छह यात्रियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कम के कम चार लोगों की मौत हुई है। गाड़ी के ड्राइवर और एक यात्री का पता नहीं चल सका है। उनकी खोज जारी है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री और उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट किया, "यह जानकर दुख हुआ कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।"

जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार शवन से बात की है। उन्होंने कहा, "बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं। मुझे नियमित अपडेट मिल रहे हैं।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचने के बाद बचाव अभियान चल रहा था। घटनास्थल से प्राप्त एक वीडियो में बचावकर्मियों को खाई से शवों को निकालते हुए दिखाया गया है। अधिकारियों ने अभी तक हादसे में शामिल वाहन के बारे में जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

शनिवार को सड़क हादसे में हुई थी दो सैनिकों की मौत

शनिवार को जम्मू-कश्मीर में इसी तरह का एक और हादसा हुआ था। बांदीपुर जिले के सदर कूट पायेन क्षेत्र में सेना की एक गाड़ी तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़क गई थी। इस हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हो गई थी। पांच जवान घायल हुए थे। इससे पहले दिसंबर में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया था, जिसमें पांच जवान मारे गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सेना का ट्रक पहाड़ी से लुढ़का, 2 जवानों की मौत, 5 घायल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Top 10 News: Cyclone Arnab से Israel Election तक, आज की 10 बड़ी खबरों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन?