जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, काफी विदेशी पर्यटक फंसे, श्रीनगर-सोनमार्ग रोड ब्लॉक

Published : Mar 29, 2024, 04:28 PM ISTUpdated : Mar 29, 2024, 05:46 PM IST
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण इन दिनों देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में सबसे अधिक ठंड का प्रकोप है। जम्मू्-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

सार

हिमस्खलन की वजह से श्रीनगर-सोनमार्ग रोड पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। काफी संख्या में गाड़ियां बर्फबारी के बीच फंसी हुई हैं। 

Snowslide in Sonmarg: जम्मू-कश्मीर में भयानक बर्फबारी के बाद हुए हिमस्खलन में कई लोगों के फंसने और घायल होने की सूचना है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में मेडिकल हेल्प के लिए भर्ती कराया गया है। हिमस्खलन की वजह से श्रीनगर-सोनमार्ग रोड पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। काफी संख्या में गाड़ियां बर्फबारी के बीच फंसी हुई हैं। बीते महीना, गुलमर्ग के स्की रिसार्ट में हिमस्खलन में चार विदेशी फंस गए थे। इस हिमस्खलन में दो विदेशी पर्यटकों को बचा लिया गया था जबकि एक की मौत हो गई और एक अभी भी लापता है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?