अमेरिकी उपराष्ट्रपति J.D. Vance ने परिवार संग किया अक्षरधाम मंदिर का दर्शन

Published : Apr 21, 2025, 05:55 PM ISTUpdated : Apr 21, 2025, 05:58 PM IST
US Vice President JD Vance Visits Akshardham Temple

सार

US Vice President JD Vance Visits Akshardham Temple: भारत यात्रा के पहले दिन J.D. Vance ने पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में किया दर्शन। जानें इस दौरे का सांस्कृतिक और कूटनीतिक महत्व।

JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस (J.D. Vance) अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। भारत यात्रा के दौरान वेंस ने परिवार के साथ स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर (Swaminarayan Akshardham Temple) का दर्शन किया। वेंस के साथ पत्नी उषा वेंस (Usha Vance) और उनके तीनों बच्चे इवान (Ewan), विवेक (Vivek) और मिराबेल (Mirabel) आए हुए हैं।

भारतीय विरासत और अध्यात्म से जुड़ा एक सशक्त क्षण

वेंस परिवार ने मंदिर कैंपस की भव्य वास्तुकला, नक्काशी और सांस्कृतिक विविधता को सराहा। उन्होंने मंदिर की शांति, पारिवारिक मूल्यों और आध्यात्मिक शिक्षाओं को गहराई से अनुभव किया।

 

 

गेस्टबुक में लिखा भावुक संदेश

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस ने अपने दौरे के अंत में मंदिर की गेस्टबुक में लिखा: हमारा और हमारे परिवार का स्वागत इतनी गर्मजोशी से करने के लिए धन्यवाद। यह भारत का गर्व है कि आपने इतनी सुंदरता और सटीकता के साथ यह मंदिर बनाया है। हमारे बच्चों को यह विशेष रूप से बहुत पसंद आया। ईश्वर आप सभी को आशीर्वाद दें।

 

 

अक्षरधाम मंदिर की प्रवक्ता राधिका शुक्ला ने बताया कि पूरा परिवार लगभग 55 मिनट तक यहां था। अंदर एक घंटे का उनका अनुभव अविस्मरणीय रहा। स्वागत के बाद, उन्होंने भगवान स्वामीनारायण के चरणारविंद से शुरुआत की। आगे बढ़ते हुए उन्होंने भारत उपवन का दौरा किया। उन्हें बगीचा बहुत पसंद आया। आगे जाकर उन्होंने गजेंद्र पीठ का दौरा किया। वे नक्काशी से बहुत अभिभूत थे। फिर वे ऊपर गए और गर्भगृह में भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति के दर्शन करने के बाद, उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की...।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया