झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन रांची जेल से रिहा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने किया था अरेस्ट

Published : Jun 28, 2024, 04:28 PM ISTUpdated : Jun 28, 2024, 05:20 PM IST
Hemant Soren

सार

13 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी करके फैसला सुरक्षित रखा था। काफी संख्या में जेल के बाहर सोरेन के कार्यकर्ता और शुभचिंतक पहुंचे थे। 

Hemant Soren bail: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। शुक्रवार की शाम को हेमंत सोरेन रांची जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई से पूरे राज्य में जश्न का माहौल है। काफी संख्या में जेल के बाहर सोरेन के कार्यकर्ता और शुभचिंतक पहुंचे थे। 13 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी करके फैसला सुरक्षित रखा था।

हेमंत सोरेन का नया लुक कर रहा आकर्षित

रांची जेल से बाहर निकले पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का नया लुक काफी आकर्षक है। हेमंत सोरेन, अपने पिता शीबू सोरेन की तरह बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में दिख रहे हैं। काफी संख्या में कार्यकर्ता, उनके जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने जेल से बाहर कदम रखा, उनके स्वागत में नारे लगने लगे। समर्थकों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।

क्या है पूरा मामला जिसमें आरोपी हैं हेमंत सोरेन?

हेमंत सोरेन पर अवैध रूप से 8.86 एकड़ जमीन को हासिल करने का आरोप है। इस जमीन की कीमत 31 करोड़ से अधिक आंकी गई है। ईडी ने 191 पेज की चार्जशीट में हेमंत सोरेन, राजकुमार पाहन, हिलारियास कच्छप, भानु प्रताप प्रसाद, बिनोद सिंह को आरोपी बनाया है। ईडी ने उस जमीन को भी कुर्क कर लिया है। ईडी को इस कथित घोटाले की भनक 2022 में रांची के मोरहाबादी में रक्षा मंत्रालय की 4.55 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के दौरान लगी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर केंद्रीय एजेंसी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

ईडी ने 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया था। हालांकि, अपनी गिरफ्तारी के पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विधायक दल की मीटिग में शीबू सोरेन के खास रहे चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। ईडी ने हेमंत सोरेन को अरेस्ट करके रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में रखा था।

यह भी पढ़ें:

पंचायत शिक्षकों द्वारा योग्यता परीक्षा में छूट से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा-जिसे नहीं मंजूर वह घर बैठे…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें