
Jharkhand Woman Lick Spit. झारखंड के तिसरटेटूका गांव की एक विवाहित महिला के साथ पंचायत ने बहुत बड़ा अन्याय किया है। झारखंड की पंचायत ने अल्पसंख्यक महिला को पहले तो थूककर चाटने पर मजबूर कर लिया। इसके बाद पंचायत के सदस्यों ने उसे जूते भी मारे। इससे भी मन नहीं भरा तो महिला से 100 बार उठक-बैठक कराई गई। मीडिया रिपोर्ट्स यह भी है कि महिला पर करीब 56,000 रुपए का जुर्माना भी लगा दियाहै। महिला ने अपने उपर लगे आरोपों से इंकार किया है लेकिन वह पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।
महिला ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
झारखंड की ग्राम पंचायत से पीड़ित महिला पहले तो पुलिस के पास ही पहुंची लेकिन स्थानीय पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला ने किसी तरह से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। जिले के एसपी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है और 8 लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर करके जांच शुरू कराई है। महिला ने पुलिस को भी आरोपी बनाया है क्योंकि पहले उसकी शिकायत सुनने से पुलिस ने इंकार कर दिया था। यह 30 वर्षीय महिला मॉइनारिटी कम्यूनिटी की है।
ऑनलाइन शिकायत के बाद मिला रिस्पांस
महिला ने जब मामले की ऑनलाइन शिकायत की तब उसे तत्काल ही रिस्पांस मिला। एसपी ने इस घटना को शर्मनाक बताया और स्थानीय थाने में 8 लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। यह घटना इसी साल की है और यह 15 अगस्त की रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब बीते बुधवार को मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई। महिला ने एफआईआर में बताया है कि कैसे पंचायत ने उससे 100 बार उठक-बैठक कराई और अपना थूक चाटने पर मजबूर किया। वहीं, पुलिस ने कहा कि महिला की एफआईआर इसलिए नहीं दर्ज की गई थी क्योंकि उसके पति ने थाने आकर कहा कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश: मेरठ में 14 साल की लड़की अगवा, CCTV वीडियो में दिखा तीन लड़के कर रहे थे पीछा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.