JNU छात्र शरजील बिहार से गिरफ्तार, देश विरोधी बयान देने पर दर्ज हुआ था राजद्रोह का केस

Published : Jan 28, 2020, 03:32 PM ISTUpdated : Jan 28, 2020, 04:32 PM IST
JNU छात्र शरजील बिहार से गिरफ्तार, देश विरोधी बयान देने पर दर्ज हुआ था राजद्रोह का केस

सार

असम को लेकर विवादित बयान देने वाले जेएनयू छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया। उसपर राजद्रोह का केस दर्ज है। शरजील को पांच राज्यों (दिल्ली, असम, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर) की पुलिस खोज रही थी।

नई दिल्ली. असम को लेकर विवादित बयान (देश विरोधी बयान) देने वाले जेएनयू छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया। शरजील पर राजद्रोह का आरोप है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शरजील का वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वहकह रहा है कि असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है? आपको पता है क्या? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं। 6-8 महीनों में पता चलेगा कि वहां सारे बंगालियों को मार दिया गया। अगर हमें असम की मदद करनी है तो असम का रास्ता बंद करना होगा।

शरजील पर 5 राज्यों में केस दर्ज

शरजील पर 5 राज्यों (दिल्ली, असम, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर) में केस दर्ज किया गया है। इसकी तलाश के लिए गठित पांच टीमों ने मुंबई, दिल्ली और पटना के कई इलाकों में छापेमारी की। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया। 

IIT से की पढ़ाई, फिर JNU में लिया दाखिला

शरजील बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। आईआईटी से इंजीनियरिंग की। कुछ दिनों तक वहां पढ़ाया फिर बाद में बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम भी किया। इसके बाद 2013 में JNU में जेएनयू आ गए। यहां आधुनिक इतिहास में मास्टर्स करने के लिए दाखिला लिया। यहीं से एमफिल और पीएचडी भी किया।

जदयू के टिकट पर पिता लड़ चुके हैं चुनाव

शरजील के पिता अकबर इमाम बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू के नेता रह चुके हैं। जदयू के टिकट पर वो जहानाबाद विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी। राजद के सच्चिदानंद यादव ने अकबर इमाम को हरा दिया था। शरजील इमाम के परिवार में उसकी मां अफशां रहीम और छोटा भाई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा