MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा

Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा

Breaking Science Insight: दिल रुकने के बाद क्या सब खत्म हो जाता है? नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि कार्डियक अरेस्ट के बाद भी कुछ मरीज़ों में दिमाग की एक्टिविटी और चेतना बनी रहती है। EEG डेटा ने मौत की परिभाषा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 14 2026, 09:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : ChatGPT

Brain Activity After Cardiac Arrest: मौत को लेकर इंसान के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि मरते समय क्या महसूस होता है? क्या दिल रुकने के बाद सब कुछ खत्म हो जाता है, या फिर चेतना कुछ देर तक बनी रहती है? अब एक नई मेडिकल रिसर्च ने इस रहस्य पर से थोड़ा परदा उठाया है। इस स्टडी में ऐसे मरीज़ों के अनुभव सामने आए हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया था, लेकिन बाद में वे दोबारा ज़िंदा हो गए।

29
Image Credit : X

क्लिनिकली डेड होने का मतलब क्या होता है?

जब किसी इंसान का दिल धड़कना बंद कर देता है और सांस रुक जाती है, तो उसे कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है। मेडिकल भाषा में ऐसे व्यक्ति को क्लिनिकली डेड माना जाता है। आमतौर पर माना जाता है कि 10 मिनट के अंदर दिमाग को स्थायी नुकसान हो जाता है, लेकिन यह रिसर्च इसी सोच को चुनौती देती है।

Related Articles

Related image1
Health Warning: सिगरेट जैसा ज़हर है आपका पसंदीदा पैकेट फूड! स्टडी ने खोला चौंकाने वाला राज
Related image2
Indore Water Tragedy: गंदे पानी ने छीनी एक और मासूम की जिंदगी, पिता की पीड़ा सुन कांप गया कलेजा
39
Image Credit : X

यह रिसर्च किसने और कहां की?

यह चौंकाने वाली स्टडी डॉ. सैम पारनिया की अगुवाई में की गई, जो NYU लैंगोन मेडिकल सेंटर (NYU Langone Medical Center) से जुड़े हैं। उनकी टीम ने अमेरिका और ब्रिटेन के 25 अस्पतालों में कार्डियक अरेस्ट से बचे 53 मरीज़ों पर रिसर्च की। यह स्टडी मेडिकल जर्नल Resuscitation में प्रकाशित हुई।

49
Image Credit : X

EEG रिपोर्ट ने क्या चौंकाने वाला खुलासा किया?

  • रिसर्च के दौरान इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम (EEG) मशीन से यह पाया गया कि
  • दिल की धड़कन रुकने के 35 से 60 मिनट बाद तक भी दिमाग में
  • Gamma, Alpha, Beta, Theta और Delta ब्रेन वेव्स सक्रिय थीं।
  • ये वही वेव्स हैं जो सोचने, याद रखने और जागरूकता से जुड़ी होती हैं।
59
Image Credit : X

“मैं अपने शरीर से अलग हो गया था”-मरीजों ने क्या बताया?

  • कुछ मरीज़ों ने कहा कि उन्हें लगा जैसे वे अपने शरीर से बाहर निकल गए हों।
  • वे हॉस्पिटल के कमरे में घूम रहे थे, डॉक्टरों को काम करते देख रहे थे और
  • हर चीज़ साफ़-साफ़ समझ पा रहे थे।
  • उनके मुताबिक, यह कोई सपना या भ्रम नहीं था, बल्कि पूरी चेतना का अनुभव था।
69
Image Credit : X

दिल रुकने के बाद मरीज़ों ने क्या महसूस किया?

रिसर्च में शामिल करीब 40% मरीज़ों ने बताया कि दिल की धड़कन बंद होने के बावजूद उन्हें होश जैसा एहसास हो रहा था। कुछ लोगों ने कहा:

  • वे खुद को अपने शरीर से अलग महसूस कर रहे थे।
  • वे अस्पताल के कमरे में घूमते हुए सब कुछ देख और सुन पा रहे थे।
  • उन्हें ऐसा लग रहा था कि वे पूरी तरह जागरूक हैं।
  • कई मरीज़ों ने उस समय की साफ़-साफ़ यादें भी बताईं, जब डॉक्टर CPR कर रहे थे।
79
Image Credit : X

दिमाग की एक्टिविटी कैसे मापी गई?

मरीज़ों के दिमाग की गतिविधि EEG (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम) मशीन से मापी गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि कार्डियक अरेस्ट के 35 से 60 मिनट बाद तक दिमाग में गामा, अल्फ़ा, बीटा, थीटा और डेल्टा वेव्स देखी गईं-जो आमतौर पर सोच, याददाश्त और जागरूकता से जुड़ी होती हैं।

89
Image Credit : X

 क्या मौत के वक्त दिमाग की ‘ब्रेक सिस्टम’ हट जाती है?

डॉ. पारनिया के मुताबिक, जब दिमाग में ऑक्सीजन कम हो जाती है तो उसका “ब्रेक सिस्टम” हट जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में डिसइनहिबिशन कहा जाता है।

इस स्थिति में इंसान:

  • अपनी पूरी ज़िंदगी को एक फिल्म की तरह देख सकता है।
  • अपने कर्म, भावनाएं और फैसले दोबारा महसूस कर सकता है।
  • नैतिकता और सही–गलत के पैमाने पर खुद को आंकता है वो भी बिना किसी डर या झिझक के।।
  • यही वजह है कि कई लोग इसे आत्मा का सफ़र या मौत के बाद का अनुभव मानते हैं।
99
Image Credit : X

तो क्या मौत के बाद भी चेतना बची रहती है?

यह स्टडी किसी धार्मिक मान्यता को साबित नहीं करती, लेकिन यह ज़रूर दिखाती है कि मौत उतनी तुरंत और खाली नहीं होती, जितना हम समझते हैं। वैज्ञानिक अब मानने लगे हैं कि चेतना और दिमाग का रिश्ता अब भी एक अनसुलझा रहस्य है। रिसर्चर्स का कहना है कि ये अनुभव सपनों, भ्रम या नशे से बिल्कुल अलग हैं। ये अनुभव अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और धर्मों के लोगों में काफी हद तक एक जैसे पाए गए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
स्वास्थ्य समाचार
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Indore Water Tragedy: गंदे पानी ने छीनी एक और मासूम की जिंदगी, पिता की पीड़ा सुन कांप गया कलेजा
Recommended image2
किसने रचा खालिस्तानी आतंकी पन्नून मर्डर प्लॉट? न्यूयॉर्क कोर्ट में निखिल गुप्ता का शॉकिंग कबूलनामा
Recommended image3
तीन पतियों को छोड़ शादीशुदा प्रेमी के साथ रह रही युवती के साथ भोपाल में हो गया खौफनाक कांड
Recommended image4
Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
Recommended image5
Valentine Day Weather Gurugram: क्या गुरुग्राम में आज गुलाबी धूप बनाएगी वेलेंटाइन डे खास? जानें पूरा पूर्वानुमान
Related Stories
Recommended image1
Health Warning: सिगरेट जैसा ज़हर है आपका पसंदीदा पैकेट फूड! स्टडी ने खोला चौंकाने वाला राज
Recommended image2
Indore Water Tragedy: गंदे पानी ने छीनी एक और मासूम की जिंदगी, पिता की पीड़ा सुन कांप गया कलेजा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved