
हैदराबाद(Hyderabad). हैदराबाद शहर में सड़क पर बने गड्ढे में एक पत्रकार की मोटरसाइकिल फंस गई और इसके चलते गिरने पर उसके पैर की हड्डी टूट गई। इस घटना को लेकर पत्रकार की शिकायत पर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दबीरपुरा पुलिस थाने में रविवार को दर्ज शिकायत के अनुसार पत्रकार उस समय घायल हो गया, जब सड़क पर गड्ढे की वजह से उसकी मोटरसाइकिल फंस गई और वह गिर गया। पत्रकार ने सड़क पर बने गड्ढों को नहीं भरने के लिए नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है। जीएचएमसी ने अब उस सड़क की मरम्मत करा दी है, जहां पर हादसा हुआ था।
[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.